Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में फरार भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता राकेश सिंह को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया

03 Sep 2025

कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में फरार भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता राकेश सिंह को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें ईएम बाईपास के पास टांगरा इलाके स्थित एक फ्लैट से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद सिंह को सियालदह अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उनकी पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तड़के करीब दो बजे राकेश सिंह को दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान उन्हें जब पुलिस वैन में ले जाया गया, तो वे 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाते रहे और कहा, “राकेश सिंह किसी से नहीं डरता।”

गौरतलब है कि 29 अगस्त को राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूपीसीसी) के मुख्यालय पर जमकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में लगे पोस्टरों को फाड़ा गया, राहुल गांधी समेत शीर्ष नेताओं के पोस्टरों को क्षतिग्रस्त किया गया और पार्टी के झंडे जलाए गए। यह विरोध राहुल गांधी के बिहार में हुए ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विरोध जताने के लिए किया गया था।

राकेश सिंह घटना के बाद से फरार थे, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहकर पुलिस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। पुलिस ने इससे पहले उनके बेटे शिवम सिंह को पिता की फरारी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शिवम की गिरफ्तारी के बाद राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर पुलिस पर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया था।

इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपितों—विजय प्रसाद धनुक, संतोष कुमार राजभर और दिव्येंदु समांता—को भी गिरफ्तार कर चुकी है। कांग्रेस की ओर से दायर एफआईआर के आधार पर यह सभी गिरफ्तारियां की गई हैं। शनिवार को भी पुलिस जांच के सिलसिले में राकेश सिंह के घर पहुंची थी, लेकिन वह वहां नहीं मिले।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में फरार भाजपा नेता राक
कोलकाता पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता राकेश सिंह को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News