Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

पुरी में धराया फरार पार्षद सुशांत घोष

सिम ट्रैक कर पुलिस ने दबोचा, जबरन वसूली और जालसाजी का है आरोप

17 Jun 2026

पुरी में धराया फरार पार्षद सुशांत घोष

कोलकाता। तृणमूल के 108 नंबर वार्ड के फरार पार्षद सुशांत घोष को आखिरकार ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। बंगाल पुलिस और ओडिशा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में हुई इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद आरोपी पार्षद को वापस कोलकाता लाया जा रहा है। सुषांत के खिलाफ इलाके में रंगदारी, भ्रष्टाचार और सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी करने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही सुशांत घोष लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई थीं। जांच के दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि वह पुरी में छिपकर एक नए मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी नए नंबर को सर्विलांस पर लेकर पुलिस ने उनकी सटीक लोकेशन को ट्रैक किया और स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
सुशांत घोष पर मुख्य रूप से आरोप है कि उन्होंने फर्जी कागजातों का सहारा लेकर फुटपाथों पर दुकान आवंटित करने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये की मोटी रकम वसूली थी। इस धोखाधड़ी को लेकर राजडांगा स्कूल रोड के एक पीडि़त निवासी ने आनंदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा उन पर अपने वार्ड क्षेत्र में हॉकर्स से भी बड़े पैमाने पर अवैध वसूली और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप हैं। 
केस दर्ज होने के बाद से ही भूमिगत चल रहे सुशांत को पुलिस ने भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस को पहली सफलता तब मिली जब ओडिशा बॉर्डर के पास से सुशांत के गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया। ड्राइवर से कड़ाई से की गई पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे, जिसके बाद कडिय़ां जोड़ते हुए पुलिस सीधे सुशांत के ठिकाने तक पहुंच गई। अब कोलकाता पुलिस सुषांत घोष को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि इस जबरन वसूली रैकेट से जुड़े अन्य चेहरों और उनके मददगारों का पर्दाफाश किया जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुरी में धराया फरार पार्षद सुशांत घोष
सिम ट्रैक कर पुलिस ने दबोचा, जबरन वसूली और जालसाजी का है आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News