Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लुधियाना स्टेशन पर हादसा, नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा, सभी यात्री सुरक्षित

पंजाब के लुधियाना में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी कटरा स्पेशल ट्रेन में जोरदार धमाके साथ दो कोच को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई और जोरदार धमाके के साथ शौचालय दो हिस्सों में टूट गया। धमाके से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

06 Jun 2026

लुधियाना स्टेशन पर हादसा, नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा, सभी यात्री सुरक्षित

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी कटरा स्पेशल ट्रेन में जोरदार धमाके साथ दो कोच को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई और जोरदार धमाके के साथ शौचालय दो हिस्सों में टूट गया। धमाके से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) नाम की यह ट्रेन शनिवार सुबह ही नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई थी। गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेन फुल चल रही थी। वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन सुबह ९ बजे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन जैसे ही अगले स्टेशन के लिए चलने लगी तो ट्रेन की बोगी एस-टू के शौचालय में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई और स्टेशन पर अफरातफरी फैल गई।

सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, जीआरपी तथा आपीएफ की टीमें मौके पर पहुंची। लुधियाना के एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गेयर बदलते समय जब ईंजन ने बोगियों को आगे की तरफ खींचा तो यह कलंप टूट गया। ट्रेन के एस-2 कोच के वॉशरूम वाले हिस्से में अचानक दरार आ गई थी। यह कोई ब्लास्ट या विस्फोट नहीं था। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में फिरोजपुर डिविजन के डीआरएम संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब ट्रेन चलने लगी तो एस-2 बोगी का एन पैनल ब्रेक हो गया। ट्रेन में तैनात स्टाफ ने गाड़ी रुकवा दी। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। उसके बाद चेक किया गया। दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है जो इसकी जांच करेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लुधियाना स्टेशन पर हादसा, नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच
पंजाब के लुधियाना में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी कटरा स्पेशल ट्रेन में जोरदार धमाके साथ दो कोच को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई और जोरदार धमाके के साथ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News