Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सीमा पर गश्त के दौरान हादसा, एसएसबी जवान की नदी में गिर कर मौत

यह घटना नागराकाटा थाना अंतर्गत भूटान सीमा पर हुई है। मृत जवान का नाम समरेश दास (51) है। कूचबिहार निवासी समरेश एसएसबी की 46 वीं बटालियन के अंतर्गत शिवचू सीमा चौकी पर एएसआई के पद पर कार्यरत थे।

06 Sep 2025

सीमा पर गश्त के दौरान हादसा, एसएसबी जवान की नदी में गिर कर मौत

जलपाईगुड़ी। सीमा पर गश्त के दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान फिसलकर तेज बहाव वाली जलढाका नदी में गिर गया। यह घटना नागराकाटा थाना अंतर्गत भूटान सीमा पर हुई है। मृत जवान का नाम समरेश दास (51) है। कूचबिहार निवासी समरेश एसएसबी की 46 वीं बटालियन के अंतर्गत शिवचू सीमा चौकी पर एएसआई के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को समरेश 21 जवानों के साथ जलढाका नदी के किनारे भूटान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दुर्भाग्यवश उनका पैर फिसल गया और वे उफनती जलढाका नदी में गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य एसएसबी जवानों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर नागराकाटा थाना पुलिस, ब्लॉक प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद जवान का शव नागराकाटा बस्ती संलग्न जलढाका रेलवे पुल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से एसएसबी जवानों ने नदी से उसका शव बरामद कर मालबाजार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक खंडभाले उमेश गणपत ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल भेज दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीमा पर गश्त के दौरान हादसा, एसएसबी जवान की नदी में गिर कर म
यह घटना नागराकाटा थाना अंतर्गत भूटान सीमा पर हुई है। मृत जवान का नाम समरेश दास (51) है। कूचबिहार निवासी समरेश एसएसबी की 46 वीं बटालियन के अंतर्गत शिवचू सीमा चौक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News