Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, वडोदरा के एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

तेज रफ्तार से जा रही कार पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया।

27 Apr 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, वडोदरा के एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

पंचमहल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पंचमहल जिले के कालोल के पास साेमवार काे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही कार पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग वडोदरा के रहने वाले थे। खींजी परिवार के सभी सदस्य राजस्थान से वापस लौट रहे थे, तभी कालोल के पास यह हादसा हो गया। मृतकों में साजिद इकबाल खींजी (55 वर्ष), इलियास इकबाल खींजी (50 वर्ष), इशाक इकबाल खींजी (48 वर्ष) और रेहान अजगर खींजी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से वडोदरा में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे मृतकाें को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कालोल की रेफरल अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल, इस मामले में पंचमहल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार के डिवाइडर पार करने के कारणों और हादसे के समय वाहन की गति की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, वडोदरा के एक ही परिवार क
तेज रफ्तार से जा रही कार पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों में से चार क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News