Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

50 लाख की धोखाधड़ी और संपत्ति कब्जाने का आरोप

पूर्व विधायक अतीन घोष और उनकी बेटी को पुलिस का समन

24 Jun 2026

50 लाख की धोखाधड़ी और संपत्ति कब्जाने का आरोप

कोलकाता। जबरन संपत्ति कब्जाने और 50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पूर्व तृणमूल विधायक अतीन घोष और उनकी पुत्री प्रियदर्शिनी घोष की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक होटल व्यवसायी की शिकायत के आधार पर विधाननगर उत्तर थाना पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए इसी सप्ताह थाने में उपस्थित होने का समन जारी किया है। व्यवसायी का आरोप है कि दबाव बनाकर और कम कीमत देकर उनकी संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया। यह मामला पहले प्रगति मैदान थाने में दर्ज था, जिसे बाद में जांच के लिए विधाननगर उत्तर थाने स्थानांतरित किया गया। 
दूसरी ओर, पूर्व विधायक अतीन घोष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है और वे शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते। अतीन घोष के मुताबिक, उनकी पुत्री ने संबंधित पक्ष से पूरी तरह वैध तरीके से संपत्ति खरीदी थी और इसका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। अपने 50 वर्षों के बेदाग राजनीतिक जीवन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे जांच के हित में पुलिस का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। 
प्रियदर्शिनी घोष ने भी सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए उल्टा शिकायतकर्ता पक्ष पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी वैध कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं जो उनके पक्ष को सही साबित करेंगे। झूठे आरोपों से छवि खराब करने वालों के खिलाफ वे जल्द ही कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।
गौरतलब है कि अतीन घोष वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में काशीपुर-बेलगाछिया सीट से तृणमूल के विधायक चुने गए थे, लेकिन हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी रितेश तिवारी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


50 लाख की धोखाधड़ी और संपत्ति कब्जाने का आरोप
पूर्व विधायक अतीन घोष और उनकी बेटी को पुलिस का समन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News