Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

ड्यूटी के दौरान एसीपी अनिर्बाण चक्रवर्ती की हार्ट अटैक से हुआ निधन

उन्होंने स्वामी विवेकानंद राज्य पुलिस अकादमी में कई वर्षों तक कानून के प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया

10 Apr 2026

ड्यूटी के दौरान एसीपी अनिर्बाण चक्रवर्ती की हार्ट अटैक से हुआ निधन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहायक आयुक्त (एसीपी) अनिर्बाण चक्रवर्ती (57) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह दिल्ली में ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयाघात का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात उन्हें गंभीर हालत में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसी रात उनका निधन हो गया।
अनिर्बाण चक्रवर्ती पुलिस महकमे में काफी सम्मानित अधिकारी माने जाते थे। वह 1993 बैच के सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवा में शामिल हुए थे और वर्तमान में बैरकपुर थर्ड बटालियन में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात थे।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद राज्य पुलिस अकादमी में कई वर्षों तक कानून के प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया। पुलिस विभाग के कई अधिकारी विभिन्न कानूनी मामलों में उनसे सलाह लेते थे।
सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हृदय संबंधी इलाज के लिए 15 दिन की छुट्टी भी मांगी थी। इसके बावजूद उन्हें विशेष ड्यूटी के लिए दिल्ली भेजा गया था, जहां वह बंग भवन में तैनात थे।
उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है और सहकर्मियों ने इसे एक बड़ी क्षति बताया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ड्यूटी के दौरान एसीपी अनिर्बाण की हार्ट अटैक से निधन
उन्होंने स्वामी विवेकानंद राज्य पुलिस अकादमी में कई वर्षों तक कानून के प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News