Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती

मंगलवार काे अस्पताल ले जाते समय एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि वे ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। एकनाथ शिंदे पिछले सप्ताह तबीयत खराब होने की वजह से सातारा जिले में स्थित अपने मूल गांव दरे गांव गए थे।

03 Dec 2024

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती

मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुपिटर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शिंदे का मेडिकल चेकअप कर रही है।

मंगलवार काे अस्पताल ले जाते समय एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि वे ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। एकनाथ शिंदे पिछले सप्ताह तबीयत खराब होने की वजह से सातारा जिले में स्थित अपने मूल गांव दरे गांव गए थे। वहां उन्हें तेज बुखार हो गया था, जिससे उनका गांव में ही उपचार किया गया था। सातारा से मुंबई आने के बाद शिंदे ठाणे स्थित अपने आवास पर ही आराम कर रहे थे, लेकिन आज उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद जुपिटर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंध में शिवसेना शिंदे समूह के नेता और पूर्व मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार काे बताया कि एकनाथ शिंदे को चुनाव प्रचार के दौरान ही थ्राट प्राब्लम थी, लेकिन उन्होंने मेडिकल चेकअप नहीं करवाया था। आज सुबह उन्हें थकान महसूस हो रही थी, इसी वजह से उन्हें जुपिटर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका रुटीन चेकअप किया जा रहा है। शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि शिंदे मेडिकल चेकअप के बाद शाम को बैठक में शामिल हो सकते हैं।

इसी बीच मुंबई के आजाद मैदान पर महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही हैं। इसलिए आज भाजपानीत एनडीए गठबंधन के नेताओं की बैठक आयोजित की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के जुपिटर अस्पताल में
मंगलवार काे अस्पताल ले जाते समय एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि वे ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। एकनाथ शिंदे पिछले सप्ताह तबीयत खराब होने की वजह से सात





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News