Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मंदारमणि में अवैध होटलों पर कार्रवाई 24 जनवरी तक स्थगित, हाई कोर्ट का आदेश

मामले की अगली सुनवाई में कोर्ट इस पर अंतिम फैसला ले सकती है

10 Dec 2024

मंदारमणि में अवैध होटलों पर कार्रवाई 24 जनवरी तक स्थगित, हाई कोर्ट का आदेश

कोलकाता। पूर्व मेदिनीपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदारमणि में अवैध होटलों और लॉज को तोड़ने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को यह स्थगन अवधि बढ़ाते हुए निर्देश दिया कि 24 जनवरी 2025 तक इन होटलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी।
पिछले 11 नवंबर को पूर्व मेदिनीपुर जिला प्रशासन ने मंदारमणि और उसके आसपास के क्षेत्रों में 144 होटलों, लॉज और रिसॉर्ट्स को अवैध घोषित करते हुए इन्हें तोड़ने का आदेश दिया था। यह कार्रवाई तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन करने के कारण की जा रही थी। प्रशासन ने 20 नवंबर तक इन निर्माणों को हटाने का निर्देश दिया था।
इस आदेश के खिलाफ मंदारमणि होटल मालिक संघ ने हाई कोर्ट का रुख किया। 22 नवंबर को न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने जिला प्रशासन के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए 13 दिसंबर तक स्थगन की अवधि निर्धारित की थी। इस बीच, अदालत ने चार दिसंबर तक पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी थी।
हालांकि, मंगलवार को जब मामले की सुनवाई होनी थी, न्यायमूर्ति अमृता सिन्ह की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई। वह वर्तमान में पोर्ट ब्लेयर बेंच में हैं। उनकी अनुपस्थिति में न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता ने स्थगन की अवधि बढ़ाकर 24 जनवरी कर दी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पर्यावरण न्यायालय ने पहले भी इन अवैध होटलों को तोड़ने का आदेश दिया था। होटल मालिक संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने अदालत में दलीलें प्रस्तुत कीं।
प्रशासन का कहना है कि इन होटलों का निर्माण बिना तटीय नियमों का पालन किए किया गया था, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
मामले की अगली सुनवाई में कोर्ट इस पर अंतिम फैसला ले सकती है। फिलहाल, 24 जनवरी तक मंदारमणि के अवैध होटलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंदारमणि में अवैध होटलों पर कार्रवाई 24 जनवरी तक स्थगित
मामले की अगली सुनवाई में कोर्ट इस पर अंतिम फैसला ले सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News