Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार

आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया और मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा के विधायक हुमायूं कबीर के कथित विवादित और भड़काऊ बयान मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सभा के तीन आयोजकों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा विधानसभा में कड़ी चेतावनी दिए जाने के करीब 12 घंटे के भीतर यह कार्रवाई की गई है।

30 Jun 2026

मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार

कोलकाता। आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया और मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा के विधायक हुमायूं कबीर के कथित विवादित और भड़काऊ बयान मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सभा के तीन आयोजकों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा विधानसभा में कड़ी चेतावनी दिए जाने के करीब 12 घंटे के भीतर यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गोलाम मुस्तफा, मोहम्मद अमीनुल हक और अनिसुर रहमान के रूप में हुई है। सोमवार रात पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में तीनों को हिरासत में लिया।

हाल ही में मुर्शिदाबाद के रेजीनगर और शक्तिपुर में आयोजित सभाओं के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के विधायक हुमायूं कबीर के कुछ बयानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। आरोप है कि उनके भाषण में भड़काऊ टिप्पणियां की गई थीं। इस संबंध में रेजीनगर और शक्तिपुर थानों में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

सोमवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि सबसे पहले उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी जिन्होंने हुमायूं कबीर को सभा के लिए आमंत्रित किया और उसके बाद विधायक के खिलाफ भी कानून के अनुसार कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून का शासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने हुमायूं कबीर को संयम बरतने की भी सलाह दी थी।

मुख्यमंत्री की चेतावनी के अगले ही दिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेजीनगर थाने में दर्ज मामले में गोलाम मुस्तफा और मोहम्मद अमीनुल हक को गिरफ्तार किया। गोलाम मुस्तफा आम जनता उन्नयन पार्टी के काशीपुर दो क्षेत्र के अध्यक्ष बताए जाते हैं। वहीं, शक्तिपुर थाने की पुलिस ने बेलडांगा दो नंबर ब्लॉक के पार्टी संयोजक अनिसुर रहमान को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमीनुल हक रेजीनगर के लोकनाथपुर गांव के निवासी हैं, जबकि गोलाम मुस्तफा काशीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि सभा आयोजित करने के लिए पुलिस से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी गोलाम मुस्तफा ने ही पूरी की थी। इसी सभा में विधायक हुमायूं कबीर के कथित भड़काऊ बयान दिए जाने का आरोप है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं
आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया और मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा के विधायक हुमायूं कबीर के कथित विवादित और भड़काऊ बयान मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News