Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अभिनेता नकुल मेहता दूसरी बार बने पिता

अभिनेता दूसरी बार पिता बने हैं और इस खुशखबरी को उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया।

17 Aug 2025

अभिनेता नकुल मेहता दूसरी बार बने पिता

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता नकुल मेहता, जिन्होंने धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई, आजकल एक बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता दूसरी बार पिता बने हैं और इस खुशखबरी को उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया।

नकुल और उनकी पत्नी के घर इस बार नन्ही लक्ष्मी ने जन्म लिया है। इस शुभ मौके पर नकुल ने अपनी बेटी की एक झलक भी अपने चाहने वालों को दिखाई। उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें से एक में नकुल अपनी नन्ही परी को गोद में लिए बड़ी ही गहराई से निहारते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

नकुल ने पोस्ट के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "वो आ गई है। सूफी के पास आखिरकार अपनी रूममेट मिल गई है। हमारा दिल भर गया है। 15 अगस्त 2025।" उनके इस प्यारे अंदाज ने फैंस के दिलों को छू लिया है। बता दें कि नकुल और उनकी पत्नी पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं, जिसका नाम सूफी है। अब घर में छोटी राजकुमारी के आने से खुशी दोगुनी हो गई है।

सोशल मीडिया पर नकुल मेहता को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। फिल्म और टीवी जगत के सितारे भी इस खुशी के मौके पर उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री गौहर खान ने लिखा, "आपके परिवार के लिए बेहद खुश हूं। भगवान की कृपा बनी रहे। बहुत-बहुत बधाई।" वहीं, दीया मिर्जा ने प्यार भरा संदेश शेयर करते हुए लिखा, "आप चारों के लिए ढेर सारा प्यार।" मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी नकुल और उनकी पत्नी को मुबारकबाद दी। फैंस और सेलेब्स के इस स्नेह से साफ है कि नकुल की नन्ही परी के आने की खुशी न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनेता नकुल मेहता दूसरी बार बने पिता
अभिनेता दूसरी बार पिता बने हैं और इस खुशखबरी को उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News