Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अफेयर की अफवाहों पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने तोड़ी चुप्पी

हालांकि, इन दिनों उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। फातिमा का नाम एक्टर विजय वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

26 Jun 2025

अफेयर की अफवाहों पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं फातिमा जल्द ही 'आप जैसा कोई नहीं' और 'मेट्रो इन दिनों' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इन दिनों उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। फातिमा का नाम एक्टर विजय वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

फिलहाल फातिमा सना शेख अपनी अपकमिंग फिल्म 'आप जैसा कोई' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया ने जब उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। एक्ट्रेस ने साफ कहा, "मैं सिंगल हूं।" इसके बाद जब फातिमा से पूछा गया कि उनके मुताबिक एक सफल रिश्ते की परिभाषा क्या है, तो उन्होंने बड़ी खूबसूरती से जवाब दिया, "मेरे लिए एक परफेक्ट रिलेशनशिप वही होता है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का सम्मान करें, एक-दूसरे को समझें और साथ मिलकर आगे बढ़ें।" उनके इस बयान ने रिश्तों को लेकर उनकी सोच को खूबसूरती से बयां किया।

बाद में अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात करते हुए फातिमा सना शेख ने मुस्कुराते हुए कहा, "आजकल अच्छे लड़के मिलना बड़ा मुश्किल हो गया है। वो तो अब सिर्फ फिल्मों में ही नजर आते हैं, असल ज़िंदगी में तो जैसे खो ही गए हैं।" फातिमा और विजय वर्मा जल्द ही फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है और दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह है। इस रोमांटिक ड्रामा में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अफेयर की अफवाहों पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि, इन दिनों उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। फातिमा का नाम एक्टर विजय वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस पर एक्ट्रेस न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News