Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री जिया मानेक

जिया ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली है। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

21 Aug 2025

शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री जिया मानेक

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जिया मानेक, जिन्होंने सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर हर घर में अपनी खास पहचान बनाई थी, अब जीवन के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। जिया ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली है। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

शादी के बाद जिया और वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में जिया पारंपरिक गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं वरुण ने क्लासी और सिंपल लुक में अपनी दुल्हन का हाथ थाम रखा है। दोनों की मुस्कान यह साफ बयां कर रही है कि वे अपने इस खास दिन को जी भरकर एन्जॉय कर रहे हैं। शादी की तस्वीरों के साथ जिया ने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम चुके हैं। हाथों में हाथ और दिल से दिल मिलाकर। हम दो अच्छे दोस्त थे और आज पति-पत्नी बन गए हैं। इस दिन को खास बनाने वालों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं। अब 'मिस्टर और मिसेज' के रूप में हंसी, यादें और हमेशा का साथ।"

जैसे ही जिया ने यह पोस्ट शेयर की, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों ने उन्हें प्यार और शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया। कई सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में उन्हें 'हैप्पी मैरिड लाइफ' की शुभकामनाएं दीं। जिया मानेक ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी और ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर रातों-रात मशहूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने 'जीनी और जुजू' जैसे शोज में भी काम किया और अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी मासूमियत और सरलता से दर्शकों का दिल जीता। अब जिया की जिंदगी का यह नया अध्याय उनके फैंस के लिए भी खुशी की वजह बन गया है। हर कोई उन्हें और वरुण को ढेरों शुभकामनाएं दे रहा है कि उनकी जोड़ी यूं ही प्यार और खुशियों से भरी रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री जिया मानेक
जिया ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली है। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News