Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला बनीं 'मर्दानी-3' की नई शेरनी, फैंस को बेसब्री से इंतजार

अब फिल्म में जानकी बोदीवाला एंट्री हो चुकी है। साथ ही उनके किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आएगा।

24 Apr 2025

एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला बनीं 'मर्दानी-3' की नई शेरनी, फैंस को बेसब्री से इंतजार

अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी’ के तीसरे भाग ‘मर्दानी-3’ के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर रानी पुलिस की वर्दी में एक सशक्त और बेखौफ अफसर के रूप में नजर आएंगी। इस बार फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। अब फिल्म में जानकी बोदीवाला एंट्री हो चुकी है। साथ ही उनके किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी-3’ की स्टारकास्ट में अब जानकी बोदीवाला भी जुड़ चुकी हैं। इस फिल्म में जानकी एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। खास बात यह है कि उन्होंने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है। जानकी ने साल 2024 में फिल्म ‘शैतान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। इससे पहले वह 2015 में गुजराती फिल्म 'छैलो दिवस' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर चुकी हैं।

'मर्दानी-3' की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। इस बार निर्देशन की बागडोर अभिराज मीनावाला ने संभाली है, जबकि फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। 'मर्दानी' फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत 22 अगस्त, 2014 को हुई थी और इसका दूसरा पार्ट 2019 में रिलीज हुआ था। फिल्म में रानी मुखर्जी एक जांबाज पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आई थीं। पहले भाग का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला बनीं 'मर्दानी-3' की नई शेरनी, फैंस क
अब फिल्म में जानकी बोदीवाला एंट्री हो चुकी है। साथ ही उनके किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News