Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री कृति सेनन

कृति सेनन ने हाल ही में '55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अपनी राय व्यक्त की, जिस पर आजकल खूब चर्चा हाे रही है। उनके अनुसार नेपोटिज्म के लिए केवल फिल्म इंडस्ट्री को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

26 Nov 2024

नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री कृति सेनन

एक्ट्रेस कृति सेनन ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में अपनी जगह बना चुकी हैं। कृति ने 'बरेली की बर्फी', 'लुका-छुपी' और 'भेड़िया' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में कृति ने पहली बार हिंदी सिनेमा में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) पर टिप्पणी की है।

कृति सेनन ने हाल ही में '55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अपनी राय व्यक्त की, जिस पर आजकल खूब चर्चा हाे रही है। उनके अनुसार नेपोटिज्म के लिए केवल फिल्म इंडस्ट्री को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। कृति ने कहा कि मीडिया और दर्शक ही स्टार किड्स को लेकर चर्चा करते हैं और इसमें एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। वह मानती हैं कि दर्शकों की दिलचस्पी स्टार किड्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने में है और इस वजह से मीडिया इन मुद्दों को अधिक तूल देती है।

इसके साथ ही कृति ने यह भी बताया कि अगर किसी के पास असल में प्रतिभा है, तो वह किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल कर सकता है। उनका मानना था कि अगर किसी व्यक्ति में वास्तविक कौशल है, तो वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ही लेगा। भले ही वह किसी फिल्मी परिवार से न हो। इस बयान से कृति ने यह संदेश देने की कोशिश की कि असली टैलेंट है तो पहचान में आ जाती है, चाहे उसकी शुरुआत किसी भी तरह से हो। एक्ट्रेस का कहना कि अगर आपका बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप जो अवसर चाहते हैं, उसे पाने में बहुत समय लगता है। इसके अलावा किसी मैगजीन के कवर पर अपनी फोटो पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। यहां हर चीज़ के लिए संघर्ष है, लेकिन अगर आप 1-2 फिल्मों के बाद भी कड़ी मेहनत करते रहेंगे तो आपको कोई नहीं रोक सकता।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री कृति सेनन
कृति सेनन ने हाल ही में '55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अपनी राय व्यक्त की, जिस पर आजकल खूब चर्चा हाे रही है। उनके अनुसार नेपोटिज्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News