Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर तोड़ी चुप्पी

साल 2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद इसका दूसरा भाग दर्शकों के बीच लाया गया है। हालांकि, फिल्म में पहली किस्त की मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा की अनुपस्थिति ने प्रशंसकों को चौंका दिया। अब अभिनेत्री ने सीक्वल में नजर न आने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

06 Mar 2026

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर तोड़ी चुप्पी

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। साल 2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद इसका दूसरा भाग दर्शकों के बीच लाया गया है। हालांकि, फिल्म में पहली किस्त की मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा की अनुपस्थिति ने प्रशंसकों को चौंका दिया। अब अभिनेत्री ने सीक्वल में नजर न आने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'जिस फिल्म में नहीं होती, उस पर बोलना सही नहीं'

एक कार्यक्रम के दौरान अदा शर्मा ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें उन फिल्मों के बारे में बात करना पसंद है, जिनमें वह काम करती हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं किसी फिल्म का हिस्सा नहीं होती, तो मुझे लगता है कि सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए उसके बारे में बोलना सही नहीं है।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें सीक्वल का प्रस्ताव मिला या नहीं, यह फिल्म निर्माताओं और कलाकार के बीच की निजी बात है और इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं होनी चाहिए।

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी दिया जवाब

फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर अदा ने कहा कि दर्शकों का प्यार ही उनके लिए सबसे अहम है। उन्होंने कहा, "मेरे दर्शक मुझे बहुत प्यार करते हैं और हर फिल्म में देखना चाहते हैं। मेरी पहली फिल्म '1920' से लेकर 'द केरल स्टोरी' तक मुझे अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिला है।"

कमाई के मामले में पिछड़ी सीक्वल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने रिलीज के पहले सप्ताह में करीब 22.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं पहली फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपने पहले सप्ताह में 81.14 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। ऐसे में कमाई के मामले में सीक्वल पहली किस्त से काफी पीछे नजर आ रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर तोड़ी चुप्पी
साल 2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद इसका दूसरा भाग दर्शकों के बीच लाया गया है। हालांकि, फिल्म में पहली किस्त की मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News