Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

बाल-बाल बचे अधीर, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी पिछले 25 वर्षों से बहरामपुर के सांसद हैं और इस बार भी वह कड़े मुकाबले में मैदान में हैं

08 Apr 2026

बाल-बाल बचे अधीर, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

कोलकाता। हाई-प्रोफाइल सीट बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होते-होते बच गए। चुनाव प्रचार से लौटते समय उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अधीर रंजन चौधरी पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि काफिले की गाड़ी में मौजूद कई सुरक्षाकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार, अधीर रंजन चौधरी बुधवार को कांदी इलाके में चुनावी जनसभा और प्रचार करने गए थे। शाम करीब 6:45 बजे जब वह कांदी से वापस बहरामपुर लौट रहे थे, तभी जीवंती इलाके के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके काफिले की एक कार को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि जिस गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी, अधीर रंजन चौधरी उसके ठीक पीछे वाली गाड़ी में सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रक को घेर लिया, जिससे चालक भागने में सफल नहीं हो सका। कांग्रेस ने इस पूरी घटना को लेकर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
अधीर रंजन चौधरी के करीबियों का आरोप है कि दुर्घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाने को दी गई थी, लेकिन घटनास्थल से थाना पास होने के बावजूद करीब आधे घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। कांग्रेस नेतृत्व ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे एक बड़ी साजिश की ओर इशारा बताया है। पार्टी का कहना है कि अधीर रंजन के चुनावी कार्यक्रमों और रूट की पूरी जानकारी पुलिस के पास पहले से होती है, ऐसे में सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और स्थानीय प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल कांदी थाना पुलिस ने घातक ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी पिछले 25 वर्षों से बहरामपुर के सांसद हैं और इस बार भी वह कड़े मुकाबले में मैदान में हैं। राज्य के स्टार प्रचारकों में शुमार होने के कारण उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी राजनीतिक मंशा छिपी थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बाल-बाल बचे अधीर, काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर
गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी पिछले 25 वर्षों से बहरामपुर के सांसद हैं और इस बार भी वह कड़े मुकाबले में मैदान में हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News