Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

रमजान और ईद को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा, विशेष व्यवस्थाओं की मांग

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि रमजान और ईद मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यंत धार्मिक और सामाजिक महत्व रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जनहित से जुड़े कई सुझाव सरकार के समक्ष रखे हैं।

17 Feb 2026

रमजान और ईद को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा, विशेष व्यवस्थाओं की मांग

कोलकाता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पवित्र रमजान माह और ईद-उल-फितर के अवसर पर विशेष प्रबंध करने की मांग की है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि रमजान और ईद मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यंत धार्मिक और सामाजिक महत्व रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जनहित से जुड़े कई सुझाव सरकार के समक्ष रखे हैं।

चौधरी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर चावल, दाल, चीनी, खजूर तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की विशेष अथवा रियायती दर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही फलों एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में असामान्य वृद्धि रोकने के लिए विशेष कार्यदल गठित कर बाजार की नियमित निगरानी करने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने इफ्तार और सेहरी के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। ईद से पूर्व अतिरिक्त रेल एवं सरकारी बस सेवाएं चलाने तथा ईद वाले सप्ताह में महत्वपूर्ण परीक्षाएं न रखने पर विचार करने की मांग भी की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को कठिनाई न हो।

इसके अतिरिक्त उन्होंने रोजा रखने वाले कर्मचारियों की सुविधा के लिए कार्यालय समय में अस्थायी परिवर्तन तथा ईद के अवसर पर न्यूनतम तीन दिन का सरकारी अवकाश घोषित करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि यदि ईद से एक दिन पूर्व और एक दिन पश्चात अवकाश दिया जाता है, तो दूर स्थानों पर कार्यरत लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे, जिससे पारिवारिक संबंध और सामाजिक सौहार्द को बल मिलेगा।

चौधरी ने कहा कि उनकी ये मांगें किसी विशेष सुविधा के लिए नहीं, बल्कि त्योहार के समय प्रशासनिक संवेदनशीलता और नागरिक सहयोग का प्रतीक हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रमजान और ईद को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि रमजान और ईद मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यंत धार्मिक और सामाजिक महत्व रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जनहित से जुड़े कई सुझाव सरकार के स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News