Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अधीर रंजन का ममता-अभिषेक पर तीखा हमला

'राहुल गांधी के सामने हाथ जोडऩा पड़ेगा'

10 May 2026

अधीर रंजन का ममता-अभिषेक पर तीखा हमला

कोलकाता। बंगाल की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार किया है। अधीर ने दावा किया कि ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है और जल्द ही उन्हें कांग्रेस के सामने झुकना पड़ेगा। 
अधीर रंजन चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में बदलाव की हवा चल रही है और ममता बनर्जी अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दीदी को राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर खड़ा होना पड़ेगा। अधीर के मुताबिक, जब ममता बनर्जी वाममोर्चा को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब उन्होंने नक्सलियों का साथ लिया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद किशनजी जैसे लोगों का क्या हुआ, यह सब जानते हैं। अब जब वह खुद मुश्किलों में हैं, तो बचाओ-बचाओ का शोर मचा रही हैं।  हाल ही में रवींद्र जयंती के अवसर पर ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ वाम दलों और अन्य विपक्षी ताकतों से एकजुट होने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि उनके मन में कोई अहंकार नहीं है और वह दिल्ली से बंगाल तक संयुक्त लड़ाई के लिए तैयार हैं। 
ममता की इसी अपील पर पलटवार करते हुए अधीर ने कहा कि बंगाल की जनता अब उन्हें आंदोलनकारी नेता के रूप में स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री के घर शाम को जुटने वाली भीड़ ही बताएगी कि उनका जनाधार कितना बचा है। जहाँ ममता बनर्जी ने वाम और अतिवाम दलों से साथ आने की अपील की है, वहीं वाम दलों ने फिलहाल इस पर कोई खास उत्साह नहीं दिखाया है। वामपंथी दल फिलहाल एकला चलो की नीति पर ही चलते दिख रहे हैं। अधीर रंजन के इस ताजा बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की चर्चाओं के बीच, बंगाल की जमीन पर कांग्रेस और टीएमसी के बीच की खाई अभी भी बहुत गहरी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अधीर रंजन का ममता-अभिषेक पर तीखा हमला
'राहुल गांधी के सामने हाथ जोडऩा पड़ेगा'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News