Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फिल्म 'हीरामंडी’ के बाद अदिति राव हैदरी को नहीं मिल रहा काम

उनकी खूबसूरती और अंदाज की तुलना मीना कुमारी से तक की जाने लगी थी। हालांकि, अदिति ने खुद खुलासा किया कि इस चर्चित परफॉर्मेंस का उनके करियर पर कोई खास फायदा नहीं हुआ।

30 Mar 2025

फिल्म 'हीरामंडी’ के बाद अदिति राव हैदरी को नहीं मिल रहा काम

अदिति राव हैदरी अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय का परिचय दे चुकी हैं। पिछली बार वह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। इस सीरीज में न सिर्फ उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई, बल्कि उनकी 'गजगामिनी चाल' भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उनकी खूबसूरती और अंदाज की तुलना मीना कुमारी से तक की जाने लगी थी। हालांकि, अदिति ने खुद खुलासा किया कि इस चर्चित परफॉर्मेंस का उनके करियर पर कोई खास फायदा नहीं हुआ।

फराह खान के ब्लॉग में बातचीत के दौरान अदिति राव हैदरी ने 'हीरामंडी' के बाद अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। फराह ने अदिति से कहा कि उन्होंने बताया था कि संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में काम करने के बाद उन्हें लगा कि वह अपने करियर में एक खास मुकाम पर पहुंच गई हैं। इस पर अदिति ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "कुछ भी नहीं! 'हीरामंडी' तो छोड़िए, सब्जी मंडी में भी नहीं। हीरामंडी के बाद जिस तरह लोगों ने मेरी तारीफ की और मुझे इतना प्यार मिला, लगा था कि अब तो ढेर सारे दिलचस्प प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। मैं खुद हैरत में पड़ गई कि ये हो क्या रहा है? मेरे पास ऑफर क्यों नहीं आ रहे? सचमुच सूखा ही पड़ गया।"इस पर फराह ने भी आश्चर्य जताया और मजाक में कहा, "और फिर तुमने शादी कर ली।" इस पर अदिति हंस पड़ीं और स्वीकार किया कि इसी फ्री टाइम में उन्होंने सिद्धार्थ से शादी कर ली।

दरअसल, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने पिछले साल सितंबर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी।अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली की भव्य वेब सीरीज 'हीरामंडी' में बिब्बोजान का किरदार निभाया था। उनकी शानदार अदाकारी और खूबसूरत स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। इसके अलावा, उनके डांस नंबर 'सैयां हट्टो जाओ' ने भी सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई और खूब तारीफें बटोरीं। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मीन सहगल, फरदीन खान और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आए, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म को आकर्षक बना दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'हीरामंडी’ के बाद अदिति राव हैदरी को नहीं मिल रहा काम
उनकी खूबसूरती और अंदाज की तुलना मीना कुमारी से तक की जाने लगी थी। हालांकि, अदिति ने खुद खुलासा किया कि इस चर्चित परफॉर्मेंस का उनके करियर पर कोई खास फायदा नहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News