Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, 14 रिटर्निंग ऑफिसरों का तबादला

गौरतलब है कि चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है

27 Mar 2026

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल, 14 रिटर्निंग ऑफिसरों का तबादला

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 विधानसभा सीटों के रिटर्निंग ऑफिसरों को बदल दिया है। गुरुवार रात आयोग सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। बताया गया कि राज्य के नौ जिलों में तैनात इन अधिकारियों को महज पांच दिन के भीतर उनके पद से हटा दिया गया, जबकि इन्हें पिछले सोमवार को ही नियुक्त किया गया था।
आयोग की नई अधिसूचना के अनुसार, खाली हुए पदों में से नौ पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पूर्व मिदनापुर जिले में सबसे अधिक बदलाव देखने को मिला है, जहां पांच विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसरों को बदला गया। इनमें नंदीग्राम सीट के लिए 2009 बैच के पश्चिम बंगाल सिविल सेवा अधिकारी राजर्षि नाथ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिसूचना में प्रत्येक जिले और निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार अधिकारियों के नाम, उनके पूर्व पद और नई जिम्मेदारी का उल्लेख किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को शुक्रवार शाम पांच बजे तक कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
आयोग सूत्रों के अनुसार, जिन विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग ऑफिसरों का तबादला किया गया है, उनमें जलपाईगुड़ी, भरतपुर, बादुरिया, जगतबल्लभपुर, जादवपुर, मोयना, नंदकुमार, पुरशुरा, कांथी दक्षिण, एगरा, खड़गपुर, दासपुर, हल्दिया और सोनामुखी शामिल हैं। इसके अलावा हरिहरपाड़ा, करीमपुर, फांसीदेवा, नंदीग्राम, खानाकुल, केशियाड़ी, रायपुर-बिनपुर और बर्धमान दक्षिण सीटों पर नए रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को आयोग ने राज्य के 73 विधानसभा केंद्रों में रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की थी। उसी सूची में भवानीपुर सीट के लिए नंदीग्राम के बीडीओ सुरजीत राय को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया था। इस नियुक्ति को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि सुरजीत राय शुभेंदु अधिकारी के करीबी हैं तथा उनके प्रभाव में काम कर रहे हैं। 24 मार्च को पार्टी ने इस मामले में आयोग को पत्र भी भेजा था।
इसी विवाद के बीच आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव से तीन अधिकारियों के नाम मांगे थे। हालांकि 14 सीटों पर नए रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति के बावजूद मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर के लिए अभी तक किसी नए अधिकारी का नाम घोषित नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया जाता है, जो उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार करने से लेकर चुनाव प्रक्रिया के प्रारंभिक संचालन तक की जिम्मेदारी संभालता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल
गौरतलब है कि चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News