Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, गुलबदीन और नवीन की वापसी

विश्व कप अभियान से पहले अफगानिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। यह श्रृंखला 19 से 22 जनवरी के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित की जाएगी।

31 Dec 2025

टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, गुलबदीन और नवीन की वापसी

काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की राष्ट्रीय चयन समिति ने बुधवार को भारत व श्रीलंका में होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी स्टार स्पिनर राशिद खान करेंगे, जबकि इब्राहिम जादरान को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। यही टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में भी हिस्सा लेगी।

विश्व कप अभियान से पहले अफगानिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। यह श्रृंखला 19 से 22 जनवरी के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित की जाएगी।

15 सदस्यीय टीम में अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नैब और तेज गेंदबाज नवीन उल हक की वापसी हुई है। नवीन कंधे की चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं, जिससे अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है। बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज शाहिदुल्लाह कमाल और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक ने अपनी जगह बरकरार रखी है। युवा तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई को भी मुख्य टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

युवा स्पिनर एएम गजनफर को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। उनके साथ मध्यक्रम बल्लेबाज इजाज अहमदजई और युवा तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी भी रिजर्व पूल में शामिल हैं।

एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने कहा कि पिछले टी-20 विश्व कप में अफगान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। हमारे पास कई अच्छी यादें हैं और हमें उम्मीद है कि इस बार एशियाई परिस्थितियों में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में टीम और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को लेकर कहा कि मजबूत टीम की मेजबानी हमें अपने संयोजन को परखने और विश्व कप के लिए बेहतर तैयारी का मौका देगी।

मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलैमानखी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गहन चर्चा के बाद टीम का चयन किया गया है। गुलबदीन नैब बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। हमें नवीन उल हक के वापस आने की भी खुशी है, जिससे हमारी तेज गेंदबाजी बेहतर होगी।

अफगानिस्तान टीम (वेस्टइंडीज श्रृंखला और टी20 विश्व कप 2026)

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सिदीकुल्लाह अतल, दरवेश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई।

रिजर्व खिलाड़ी

एएम गजनफर, इजाज अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी।

विश्व कप में पूल डी में अफगानिस्तान

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान को पूल डी में रखा गया है, जहां उसका सामना न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा से होगा। अफगानिस्तान अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, गुलबदीन और नव
विश्व कप अभियान से पहले अफगानिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। यह श्रृंखला 19





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News