Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टी-20 में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए गए यूएई को 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन पर रोक दिया।

16 Feb 2026

टी-20 में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 700 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यह मुकाम उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ ग्रुप चरण के मुकाबले में हासिल किया, जो सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए गए यूएई को 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन पर रोक दिया।

27 वर्षीय राशिद ने पारी के 16वें ओवर में मोहम्मद अरफान को हिट-विकेट कराकर अपना 700वां विकेट पूरा किया।

अरफान रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

टी-20 प्रारूप में विकेटों के मामले में राशिद खान अन्य सभी गेंदबाजों से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला ड्वेन ब्रावो हैं, जिनके नाम 631 विकेट दर्ज हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में सुनील नरेन 613 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

राशिद खान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 191 विकेट दर्ज हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउथी (164 विकेट) हैं, जबकि तीसरे स्थान पर उनके हमवतन ईश सोढ़ी (162 विकेट) काबिज हैं। ईश सोढ़ी इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं।

मैच की बात करें, तो अफगानिस्तान को सुपर-8 की दौड़ में बने रहने के लिए 161 रन का लक्ष्य हासिल करना था। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। मुजीब उर रहमान ने भी दो विकेट अपने नाम किए। यूएई की ओर से अलीशान शराफू ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि सोहैब खान ने 48 गेंदों में 68 रन की पारी खेली।

जवाब में 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानी टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान का अंतिम ग्रुप मुकाबला कनाडा के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने अफगानिस्तान क
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए गए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News