Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

आसनसोल में वोट डालने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा व पीएम मोदी पर निशाना

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद अभिनेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर राज्य में जाकर “जंगलराज” की बात करते हैं, लेकिन जो कहते हैं वह करते नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में परिवर्तन की नहीं बल्कि ममता बनर्जी के समर्थन की लहर है।

23 Apr 2026

आसनसोल में वोट डालने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा व पीएम मोदी पर निशाना

आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के बीच आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस सांसद और बालीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के महिला संचालित बूथ, रविंद्र भवन में पहुंचकर बूथ संख्या 39 पर अपना वोट डाला।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद अभिनेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर राज्य में जाकर “जंगलराज” की बात करते हैं, लेकिन जो कहते हैं वह करते नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में परिवर्तन की नहीं बल्कि ममता बनर्जी के समर्थन की लहर है।

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के समर्थन की लहर है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 4 मई को मतगणना के दिन “ममता जी का जादू” और तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह साफ नजर आएगा।

एंटी-इन्कम्बेंसी के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर 11 साल से केंद्र में सरकार चला रही भाजपा के खिलाफ एंटी-इन्कम्बेंसी नहीं है, तो बंगाल सरकार के खिलाफ यह मुद्दा उठाना सिर्फ जुमलेबाजी है। उन्होंने बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार जीत हासिल करती रही है। इसी कारण भारत का नागरिक होने के नाते उनका फर्ज बनता था कि “बिहारी बाबू, बंगाली बाबू और सही मायने में हिंदुस्तानी बाबू” होने के नाते वह यहां आकर मतदान करें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उनके मित्र हैं, लेकिन जिस तरह से वह अपना वक्त जाया कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार चुनाव के बाद प्रधानमंत्री “गुफा में फैंसी ड्रेस पहनकर बैठ गए थे”, जिसे मीडिया ने खूब दिखाया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्र के नाम संदेश देने के समय भी प्रधानमंत्री ने राजनीतिक बातें कीं और अपने विरोधियों को कोसा, लेकिन इस पर कोई सवाल नहीं उठाता। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा की बातें “पुरानी बोतल में नई शराब” जैसी हैं और अब जनता इन बातों को समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष रखा, उसे लोगों ने देखा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने एक गार्जियन, बहन और बेटी की तरह लोगों के लिए लड़ाई लड़ी, जो सराहनीय है।

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आरोप लगाया कि अब भी लाखों लोगों के वोट कटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास धनशक्ति और प्रचारशक्ति है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के पास “जनशक्ति” है, और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आसनसोल में वोट डालने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा व पीएम
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद अभिनेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर राज्य में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News