Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद निजी और पेशेवर जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं धनश्री वर्मा

युजवेंद्र और धनश्री 22 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 2023 में यह बात सामने आई कि धनश्री-चहल के रिश्ते में दरार आ गई है।

27 May 2025

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद निजी और पेशेवर जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं धनश्री वर्मा

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा तलाक के बाद अलग हो गए हैं। तलाक के बाद धनश्री अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। धनश्री सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहकर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं।"

युजवेंद्र और धनश्री 22 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 2023 में यह बात सामने आई कि धनश्री-चहल के रिश्ते में दरार आ गई है। अंततः 20 मार्च को आपसी सहमति से उनका रिश्ता खत्म हो गया। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने तलाक के बाद की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दिए एक इंटरव्यू में धनश्री ने तलाक के बाद हुई आलोचना और ट्रोलिंग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस बारे में धनश्री ने कहा, "सोशल मीडिया पर नकारात्मकता और आलोचना मुझे कभी परेशान नहीं करती। मैं एक मेहनती इंसान हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "इस दौरान मैंने अपनी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल दिया और आत्म-प्रेम, अनुशासन, व्यायाम और अच्छे भोजन पर ध्यान केंद्रित किया। मैं ऐसे लोगों के बीच रहती हूं, जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरा सम्मान करते हैं।" इसके बाद उन्होंने सामने आई चुनौतियों को शेयर किया कहा, "कठिन समय भी है, लेकिन कला के प्रति मेरा जुनून मुझे मजबूत बने रहने में मदद करता है।"

धनश्री ने आगे कहा, "मैंने जो सबसे बड़ी बात सीखी है, वह है आत्मनिर्भरता का महत्व। मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे एक मजबूत लड़की के रूप में पाला है। मुझे अब अपने बारे में किसी भी गलत धारणा को स्पष्ट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि इससे केवल और अधिक बहस होती है। मुझे लगता है कि ये बहस मेरे काम के बारे में होनी चाहिए। अभी मैं अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी पर ध्यान दे रही हूं।"

धनश्री सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करके अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। धनश्री एक बेहतरीन डांसर हैं। डांसर होने के अलावा धनश्री एक अभिनेत्री भी हैं और जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। वह अनुभवी फिल्म निर्माता दिल राजू द्वारा निर्मित फिल्म से बड़े पर्दे पर पदार्पण करेंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद निजी और पेशेवर जिंदगी पर ध्यान
युजवेंद्र और धनश्री 22 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 2023 में यह बात सामने आई कि धनश्री-चहल के रिश्ते में दरार आ गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News