Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पांच साल बाद पीपीपी मॉडल पर फिर शुरू हुई टॉय ट्रेन जंगल सफारी

यात्रा के दौरान पर्यटक ऐतिहासिक टॉय ट्रेन की रोमांचक सवारी के साथ-साथ चाय बागानों की खूबसूरत हरियाली, पहाड़ी प्राकृतिक दृश्य और स्थानीय संस्कृति का आनंद ले सकेंगे। इस जंगल सफारी का उद्देश्य पहाड़, प्रकृति और लोक संस्कृति का अनूठा अनुभव पर्यटकों तक पहुंचाना है।

11 Jan 2026

पांच साल बाद पीपीपी मॉडल पर फिर शुरू हुई टॉय ट्रेन जंगल सफारी

सिलीगुड़ी। करीब पांच साल के लंबे इंतज़ार के बाद पीपीपी (पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर टॉय ट्रेन जंगल सफारी एक बार फिर रविवार से शुरू हो गई है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की इस पहल से पर्यटकों में खुशी की लहर है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह विशेष जंगल सफारी मुख्य रूप से सप्ताह के शनिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। यह सफारी सिलीगुड़ी जंक्शन से गया बाड़ी तक चलेगी।

यात्रा के दौरान पर्यटक ऐतिहासिक टॉय ट्रेन की रोमांचक सवारी के साथ-साथ चाय बागानों की खूबसूरत हरियाली, पहाड़ी प्राकृतिक दृश्य और स्थानीय संस्कृति का आनंद ले सकेंगे। इस जंगल सफारी का उद्देश्य पहाड़, प्रकृति और लोक संस्कृति का अनूठा अनुभव पर्यटकों तक पहुंचाना है। निजी कंपनी के संचालक संजय गोस्वामी ने बताया कि यात्रा शुरू होते ही पर्यटकों के लिए नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। गया बाड़ी पहुंचने पर विशेष पिकनिक का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दार्जिलिंग के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन मोमो का भी स्वाद पर्यटकों को मिलेगा। वहीं डीएचआर के निदेशक ऋषभ चौधुरी ने कहा कि मौजूदा पर्यटन सीजन में सिर्फ जंगल सफारी ही नहीं, बल्कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई नई सफारी सेवाएं शुरू करने की योजना है। इसके अलावा 15 नए टॉय ट्रेन इंजनों को शामिल किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पांच साल बाद पीपीपी मॉडल पर फिर शुरू हुई टॉय ट्रेन जंगल सफार
यात्रा के दौरान पर्यटक ऐतिहासिक टॉय ट्रेन की रोमांचक सवारी के साथ-साथ चाय बागानों की खूबसूरत हरियाली, पहाड़ी प्राकृतिक दृश्य और स्थानीय संस्कृति का आनंद ले सकें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News