Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

हल्दिया अग्निकांड के बाद रसोई गैस संकट की आशंका, पाइपलाइन मरम्मत पर जोर

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में नाफ्था पाइपलाइन विस्फोट के बाद हुए भीषण अग्निकांड के कारण रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

08 Jul 2026

हल्दिया अग्निकांड के बाद रसोई गैस संकट की आशंका, पाइपलाइन मरम्मत पर जोर

पूर्व मेदिनीपुर। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में नाफ्था पाइपलाइन विस्फोट के बाद हुए भीषण अग्निकांड के कारण रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन और तेल कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर एलपीजी उत्पादन घट सकता है, जिससे बाजार में रसोई गैस का संकट उत्पन्न हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि 30 जून को हल्दिया के चिरंजीबपुर क्षेत्र में कारखाने की पाइपलाइन में भयाव आग लग गई थी। इस दुर्घटना में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की पाइपलाइनें, झोपड़ियां, पेड़-पौधे तथा पशु-पक्षी प्रभावित हुए थे। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल होकर उपचाराधीन हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा प्रारंभ कर दी है।

इसी क्रम में मंगलवार को हल्दिया भवन में पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में हल्दिया की उपमंडलाधिकारी सुरभि सिंगला, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स, एक्साइड सहित लगभग 38 औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। लगभग दो घंटे चली बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा, पाइपलाइन निगरानी और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद देर शाम जिलाधिकारी निरंजन कुमार ने बताया कि औद्योगिक संस्थानों को दो से तीन दिनों के भीतर अपने-अपने पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तृत नक्शा प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पाइपलाइनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा नियमित गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पाइपलाइन के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के कारणों की जांच जारी है और विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच ईंधन गैस की उपलब्धता को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है। इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक (तकनीकी) अविकार पाल ने बताया कि आग के कारण एलपीजी गैस की पाइपलाइन को भारी क्षति पहुंची है। यदि शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो उत्पादन में कमी आएगी और उसके परिणामस्वरूप बाजार में एलपीजी की कमी हो सकती है। यदि मरम्मत कार्य तेजी से पूरा हो जाता है तो 15 से 20 दिनों के भीतर स्थिति सामान्य होने की संभावना है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की युद्धस्तर पर मरम्मत कर आपूर्ति व्यवस्था को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हल्दिया अग्निकांड के बाद रसोई गैस संकट की आशंका, पाइपलाइन मर
हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में नाफ्था पाइपलाइन विस्फोट के बाद हुए भीषण अग्निकांड के कारण रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News