Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महेशतला की घटना के बाद बजबज में विस्फोटक सामग्री बरामद, पांच गिरफ्तार

डायमंड हार्बर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बुधवार रात करीब 8:45 बजे बजबज थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिलों पर ले जाई जा रही संदिग्ध वस्तुओं को रोका गया।

12 Jun 2025

महेशतला की घटना के बाद बजबज में विस्फोटक सामग्री बरामद, पांच गिरफ्तार

कोलकाता। महेशतला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी बीच बुधवार रात बजबज थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में बम बनाने की सामग्री बरामद की है। इस मामले में भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता नवीनचंद्र राय समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामग्री का इस्तेमाल महेशतला की घटना का बदला लेने के लिए किया जाना था।

डायमंड हार्बर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बुधवार रात करीब 8:45 बजे बजबज थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिलों पर ले जाई जा रही संदिग्ध वस्तुओं को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में सोडियम पाउडर, दस किलो से अधिक एल्युमिनियम पाउडर, फॉस्फोरस डस्ट, रेड सल्फर और आयरन डस्ट मिला ,जो सभी बम बनाने में उपयोग किया जाता है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन सामग्रियों से कितने बम बनाए जा सकते थे।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित नवीनचंद्र राय ने खुद को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया है। पुलिस ने यह भी दावा किया कि रामनवमी के दिन बाटा मोड़ पर हुए हिंसक घटनाक्रम में नवीन को पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए देखा गया था। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसके पीछे क्या मकसद था।

महेशतला में बुधवार को हुए सांप्रदायिक तनाव और बजबज में बरामद विस्फोटकों के बीच आपसी संबंध की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उसी जांच का हिस्सा है। बजबज इलाके से गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपित से पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई को लेकर राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर पुलिस को राजनीति करनी है तो वर्दी छोड़ दें और तृणमूल नेताओं की तरह सड़क पर उतरकर राजनीति करें। पुलिस की वर्दी पहनकर राजनीतिक नाटक न करें। अगर पुलिस आरएसएस को बदनाम कर रही है, तो मानहानि का मुकदमा ठोका जाना चाहिए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महेशतला की घटना के बाद बजबज में विस्फोटक सामग्री बरामद, पांच
डायमंड हार्बर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बुधवार रात करीब 8:45 बजे बजबज थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिलों पर ले जाई जा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News