Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लालू यादव से मुलाकात के बाद जदयू एमएलसी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर किया विरोध

गुलाम गौस ने कहा कि मौलाना आज़ाद फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी बंद कर दी गई। इसके अतिरिक्त कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया है। हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश के सामने अपनी बात रखेंगे।

01 Apr 2025

लालू यादव से मुलाकात के बाद जदयू एमएलसी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर किया विरोध

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से विधान परिषद सदस्य गुलाम गौस ने लालू यादव से ईद के दिन मुलाकात के एक दिन बाद आज वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से कभी लव जिहाद, कभी सीएए, कभी मॉब लिंचिंग, कभी ट्रिपल तलाक और अब वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस विवाद है । वक्फ संशोधन विधेयक हमारा धार्मिक मामला है। विविधता में एकता हमारी विशेषता है। मैं निश्चित रूप से इन सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने उठाऊंगा।

गुलाम गौस ने कहा कि मौलाना आज़ाद फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी बंद कर दी गई। इसके अतिरिक्त कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया है। हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश के सामने अपनी बात रखेंगे।

दूसरी ओर वक्फ संशोधन विधेयक पर जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 सालों से बिहार में काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए जो काम किया है, वो भी दिख रहा है। वक्फ बिल पहली बार नहीं आ रहा है। इससे पहले 2013 में भी संशोधित विधेयक आया था। हमारी पार्टी ने कहा था कि इसे पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू नहीं किया जाना चाहिए और हमें उम्मीद है कि सरकार इस पर विचार करेगी। जब तक नीतीश कुमार राजनीति में हैं, लोगों के हितों की रक्षा की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लालू यादव से मुलाकात के बाद जदयू एमएलसी ने वक्फ संशोधन विधेय
गुलाम गौस ने कहा कि मौलाना आज़ाद फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी बंद कर दी गई। इसके अतिरिक्त कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें अल्पसंख्यक समुदायों को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News