Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चिकन नेक पर बढ़ाई गई चौकसी, क्यों बेहद अहम है यह सिलिगुड़ी कॉरिडोर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चिकन नेक पर बढ़ाई गई चौकसी, क्यों बेहद अहम है यह सिलिगुड़ी कॉरिडोर

 

 

 

 

 

08 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चिकन नेक पर बढ़ाई गई चौकसी, क्यों बेहद अहम है यह सिलिगुड़ी कॉरिडोर

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान की सीमा में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की मिसाइल स्ट्राइक के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के इस जवाबी हमले के बाद एक बार फिर देश की सुरक्षा एजेंसियों की नजर उत्तर बंगाल के ‘चिकन नेक’ क्षेत्र पर है, जिसे सामरिक दृष्टि से भारत की सबसे संवेदनशील भौगोलिक कमज़ोरी माना जाता है।

 

उत्तर बंगाल के सिलिगुड़ी में स्थित यह संकीर्ण गलियारा 'सिलिगुड़ी कॉरिडोर' या 'चिकन नेक' के नाम से जाना जाता है। यह भारत के मुख्य भूभाग को उत्तर-पूर्व के सात राज्यों से जोड़ता है। सबसे संकीर्ण हिस्से में इसकी चौड़ाई मात्र 20 किलोमीटर है। इस गलियारे की विशेषता यह है कि यह नेपाल, भूटान और बांग्लादेश—तीनों देशों की सीमाओं के बिल्कुल करीब है। विशेषज्ञों के अनुसार, यही वह क्षेत्र है जिसे निशाना बनाकर भारत को रणनीतिक रूप से अलग-थलग करने की साजिशें रची जाती हैं।

 

सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान चीन के साथ मिलकर इस क्षेत्र को टारगेट कर सकता है। यही वजह है कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद यहां चौकसी और बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सीमा पर मादक पदार्थों, हथियारों और नकली नोटों की तस्करी रोकने के लिए पहले से ही विशेष नजर रखी जा रही है, लेकिन अब निगरानी को और कड़ा किया गया है। सीमा की कमजोरियों का फायदा उठाकर आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी हालात की गंभीरता को देखते हुए चेतावनी दी है—‘शत्रु को कभी कमजोर न समझें।’

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह मंत्रालय ने सभी अर्धसैनिक बलों जैसे बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और सभी को ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑपरेशन सिंदूर के बाद चिकन नेक पर बढ़ाई गई चौकसी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद चिकन नेक पर बढ़ाई गई चौकसी, क्यों बेहद अहम है यह सिलिगुड़ी कॉरिडोर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News