Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

निशा को हटाकर अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर हुमायूं का दांव

मेरे मामा हैं उन्हें जिताना मेरी जिम्मेदारी

24 Dec 2025

निशा को हटाकर अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर हुमायूं का दांव

कोलकाता। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में एक नए दल - जनता उन्नयन पार्टी का उदय हुआ है। इस दल के संस्थापक हैं हुमायूं कबीर। ये वही हैं जिन्होंने इसी साल बाबरी विध्वंस के दिन नए बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी और पहले तृणमूल कांग्रेस पार्टी में थे। पार्टी के गठन के साथ ही वह विवादों में घिर गए हैं। जनता उन्नयन पार्टी ने बालीगंज विधानसभा सीट से निशा चटर्जी को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, इस घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही पार्टी ने उम्मीदवार बदलने का ऐलान किया। पार्टी अब बालीगंज सीट से रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अबू हसन को मैदान में उतारी है। जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक और प्रमुख हुमायूं कबीर ने भी इस पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत की है।

उन्होंने बताया कि निशा चटर्जी की सोशल मीडिया पर मौजूदगी पार्टी के छवि के अनुरूप नहीं थी। पार्टी एक छवि के साथ आगे बढऩा चाहती है और उम्मीदवारों की सार्वजनिक छवि उसमें अहम भूमिका निभाती है। हुमायूं कबीर ने अबू हसन के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात रखी। हुमायूं ने बताया कि अबू उनके मामा नहीं हैं, बल्कि मां के कजिन हैं। कबीर ने यह भी कहा कि अबू के बच्चों को कुछ चीजों पर आपत्तियां थी, जिन्हें वह दूर करेंगे और उनकी जीत पक्की करना हमारी जिम्मेदारी है। पार्टी द्वारा उम्मीदवार चुने जाने के बाद अबू हसन ने बताया कि उनका कभी भी राजनीति में आने का मन नहीं था। क्योंकि वह अपना पूरा जीवन पुलिस सेव में दिया। अबू ने बताया कि कबीर ने उन्हें राजनीति में आने का आग्रह किया। अबू हसन मूल रूप से राजनगर के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से कोलकाता के बेकबागान इलाके में रह रहे हैं।

बता दें कि हुमायूं कबीर को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने इसी महीने चार तारीख़ को पार्टी से निकाला था। इसके बाद उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया था और अब सोमवार को हुमायूं ने नई पार्टी का गठन कर लिया है और साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान भी कर रहे हैं। पार्टी अभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहीं दो सीट पर तो हुमायूं कबीर ही लड़ रहे हैं। पार्टी 2026 विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर लडऩे की योजना बना रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निशा को हटाकर अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर हुमायूं का दांव
मेरे मामा हैं उन्हें जिताना मेरी जिम्मेदारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News