Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

मेयर के रूप में इस्तीफे के बाद फिरहाद हकीम ने कहा- मैं सिर ऊंचा करके जा रहा हूं

फिरहाद हकीम तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरों में से एक माने जाते हैं और कोलकाता की शहरी राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही है

05 Jun 2026

मेयर के रूप में इस्तीफे के बाद फिरहाद हकीम ने कहा- मैं सिर ऊंचा करके जा रहा हूं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मेयर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे के बाद कहा कि वह “सिर ऊंचा करके जा रहे हैं” और यह निर्णय उन्होंने पार्टी नेतृत्व की सहमति से लिया है।
इस्तीफे से पहले शुक्रवार काे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिरहाद हकीम ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 7.5 वर्ष तक कोलकाता के मेयर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, जिनमें चक्रवात अम्फान और कोविड-19 महामारी जैसी आपदाएं शामिल रहीं।
उन्होंने कहा कि इन संकटों से निपटने में कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों और शहरवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। कहा कि हमने मिलकर इन चुनौतियों पर काबू पाया।
अपने इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि मैं सिर ऊंचा करके जा रहा हूं। मैंने अपने नेता से अनुमति मांगी थी और उन्होंने मुझे इसकी अनुमति दे दी।
हकीम ने यह भी याद किया कि उन्हें नवंबर, 2018 में मेयर बनाया गया था और उस समय उन्हें यह आशंका थी कि वे नगर निगम की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पद पर उन महान हस्तियों की परंपरा आगे बढ़ाने का अवसर मिला, जिन्होंने कभी इस कुर्सी को संभाला था।
फिरहाद हकीम तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरों में से एक माने जाते हैं और कोलकाता की शहरी राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही है। केएमसी वर्ष 2010 से तृणमूल कांग्रेस के नियंत्रण में है और यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आधार माना जाता है।
हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि हाल के दिनों में पार्टी के भीतर संगठनात्मक अस्थिरता और इस्तीफों की चर्चाएं भी सामने आई हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इस्तीफे के बाद फिरहाद ने कहा- मैं सिर ऊंचा करके जा रहा हूं
फिरहाद हकीम तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरों में से एक माने जाते हैं और कोलकाता की शहरी राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News