Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

झांसी में सात घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए और एसटीएफ ने मुफ्ती खालिद को किया परिजनों के सुपुर्द

टीम उसे लेकर तीन घंटे के विरोध का सामना करने के बाद पुलिस लाइन पहुंची। पुलिस लाइन में उससे करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद उसे देररात करीब 11 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

13 Dec 2024

झांसी में सात घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए और एसटीएफ ने मुफ्ती खालिद को किया परिजनों के सुपुर्द

झांसी। देश-विदेश में ऑन लाइन तालीम देने और विदेश से फंडिंग किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश के झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र में एनआईए और एसटीएफ की टीम ने कल गुरुवार तड़के अचानक छापा मारा। आठ घंटे की तहकीकात करने के बाद भारी विरोध व धक्का मुक्की के बीच एनआईए व एसटीएफ टीम ने मुफ्ती खालिद नदवी को हिरासत में ले लिया था। टीम उसे लेकर तीन घंटे के विरोध का सामना करने के बाद पुलिस लाइन पहुंची। पुलिस लाइन में उससे करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद उसे देररात करीब 11 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देश की बड़ी खुफिया एजेंसी एनआईए और एटीएस आतंकी संगठनों और देश विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त गिरोह का भंडाफोड करने वाली टीम द्वारा गुरुवार तड़के करीब 3 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गुलाम गौस खां पार्क स्थित एक मकान में छापा मारा गया। करीब आठ घंटे की पड़ताल के बाद एनआईए और एसटीएफ ने मुफ्ती खालिद नदवी को हिरासत में ले लिया। मुफ्ती खालिद नदवी दीनी तालीम की ऑनलाइन कक्षाएं लेते हैं। टीम ने पड़ताल के दौरान खालिद की कुछ किताबें, लैपटॉप व मोबाइल नम्बर आदि भी एकत्रित किये और तीन घंटे के भारी विरोध प्रदर्शन व धक्का-मुक्की के बाद पूछताछ के लिए उसे पुलिस लाइन ले आई। खालिद को देररात करीब 7 घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने से परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल टीम खालिद समेत अन्य संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है I

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झांसी में सात घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए और एसटीएफ ने मुफ्त
टीम उसे लेकर तीन घंटे के विरोध का सामना करने के बाद पुलिस लाइन पहुंची। पुलिस लाइन में उससे करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद उसे देररात करीब 11 बजे परिजनों के सुपुर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News