Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

र्पदंश से छात्रा की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

रविवार सुबह इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक दसवीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद आरामबाग प्रफुल्ल चंद्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भारी तनाव फैल गया।

05 Jul 2026

र्पदंश से छात्रा की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

हुगली। रविवार सुबह इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक दसवीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद आरामबाग प्रफुल्ल चंद्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भारी तनाव फैल गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, आरामबाग नगरपालिका के वार्ड संख्या 10 के उत्तर बादलकाना निवासी अचिंत्य कुमार पाल की छोटी बेटी तमसी पाल को शनिवार रात उसके पैर में एक विषैले सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसकी बड़ी बहन उसे तत्काल आरामबाग प्रफुल्ल चंद्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे भर्ती कराया गया।

रविवार सुबह इलाज के दौरान तमसी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया तथा अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

मृत छात्रा के पिता अचिंत्य कुमार पाल का आरोप है कि उनकी बेटी को रातभर उचित चिकित्सा नहीं मिली, जिसके कारण उसकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की मौत इलाज में लापरवाही की वजह से हुई है। जिन तीन डॉक्टरों की लापरवाही से यह घटना हुई, उनके खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि मेरी बड़ी बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। मेरी छोटी बेटी का भी डॉक्टर बनने का सपना था, लेकिन उन्हीं डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी छीन ली।

खबर लिखे जाने तक इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


र्पदंश से छात्रा की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजनों न
रविवार सुबह इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक दसवीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद आरामबाग प्रफुल्ल चंद्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भारी तनाव फैल ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News