Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद कड़े प्रतिबंध, सख्त हुई सुरक्षा व्यवस्था

ऐसे समय में परिसर में हुई यह दुखद घटना संस्थान की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है

13 Sep 2025

जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद कड़े प्रतिबंध, सख्त हुई सुरक्षा व्यवस्था

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में तीसरे वर्ष की एक छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी और नए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि अब परिसर में किसी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
परिपत्र के अनुसार, अब विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक केवल विश्वविद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र ही मान्य होगा। बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश से पहले पहचान प्रमाण देना होगा और जिस व्यक्ति से मिलने आ रहे हैं, उसका नाम व संपर्क नंबर गेट पर दर्ज कराना होगा।
इसके अलावा, परिसर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों के पास विश्वविद्यालय का पार्किंग स्टिकर होना जरूरी होगा। जिन वाहनों के पास स्टिकर नहीं होगा, उनके पंजीकरण नंबर और ड्राइवर-यात्रियों की जानकारी सुरक्षा कर्मियों को दर्ज करनी होगी।
विश्वविद्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए परिसर में नशीले पदार्थ, शराब या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, परिसर में सुबह और शाम की सैर या आम रास्ते के तौर पर उपयोग को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
गुरुवार देर रात विश्वविद्यालय परिसर के एक तालाब के पास अंग्रेजी साहित्य की तीसरे वर्ष की छात्रा का शव मिला। छात्रा को बेहोशी की हालत में पास के केपीसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय, परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की छात्र इकाई, छात्र संघ (एसएफआई) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। रात 10 बजे के बाद कार्यक्रम जारी रहने पर भी सवाल उठ रहे हैं कि किसकी अनुमति से आयोजन चल रहा था।
गौरतलब है कि, जादवपुर विश्वविद्यालय हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य विश्वविद्यालय घोषित हुआ था। साथ ही विश्वविद्यालय ने समग्र श्रेणी में नौवां स्थान भी हासिल किया था। ऐसे समय में परिसर में हुई यह दुखद घटना संस्थान की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद कड़े प्रतिबंध
ऐसे समय में परिसर में हुई यह दुखद घटना संस्थान की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News