Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

राजस्थान के खिलाफ हार के बाद राशिद बोले, गलतियों से सीखकर मजबूत वापसी करेंगे

नियमित कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए, उनकी जगह राशिद खान ने टीम की कमान संभाली।

05 Apr 2026

राजस्थान के खिलाफ हार के बाद राशिद बोले, गलतियों से सीखकर मजबूत वापसी करेंगे

अहमदाबाद। गुजरात टाइटन्स के कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में लगातार दूसरी हार पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम की लय टूट गई। राशिद ने यह भी कहा कि टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है और टीम अपनी गलतियों से सीखकर अगले मैच में मजबूत वापसी करेगी।

नियमित कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए, उनकी जगह राशिद खान ने टीम की कमान संभाली।

मैच के बाद राशिद ने कहा कि हमने अच्छी गेंदबाजी की, खासकर जिस तरह उन्होंने शुरुआत की थी, उसके बावजूद उन्हें लगभग 210 के अंदर रोकना एक बेहतरीन प्रयास था। फिर हमने बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत की। ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने हमें बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन 12वें और 13वें ओवर में हमने लगातार विकेट खो दिए। इससे हमने मैच में लय खो दिया।

मुझे लगता है कि इस तरह की विकेट पर 9-10 रन प्रति ओवर बनाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। लेकिन उस समय हम थोड़ी लय खो बैठे और लंबे समय तक आक्रामक नहीं खेल पाए। इस विकेट पर बाउंड्री आसानी से मिल रही थीं, लेकिन उस दौरान जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से हम अंत तक लय बनाए नहीं रख सके।

आखिरी ओवर को लेकर राशिद ने कहा कि हमें बस एक बाउंड्री चाहिए थी। अगर वो मिल जाती, तो ज्यादा बाउंड्री की ज़रूरत नहीं रहती। लेकिन तुषार ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने कुछ बेहतरीन यॉर्कर डाले, जिससे हमें मौका नहीं मिला।

मैच की बात करें, तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने अर्धशतक जमाए, जबकि वैभव रघुवंशी ने 31 रन की तेज पारी खेली।

जवाब में गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी रही। साई सुदर्शन ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स (3), वाशिंगटन सुंदर (4), राहुल तेवतिया (12) और शाहरुख खान (11) के विकेट जल्दी गिर गए।

अंत में राशिद खान (24) और कगिसो रबाडा (नाबाद 23) ने तेज रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन बनाने थे, लेकिन वह 4 रन ही बना सकी। इस तरह टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन तक ही पहुंच पाई और 6 रन से मुकाबला हार गई। गुजरात का अगला मैच दिल्ली केपिटल्स से होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान के खिलाफ हार के बाद राशिद बोले, गलतियों से सीखकर मज
नियमित कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए, उनकी जगह राशिद खान ने टीम की कमान संभाली।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News