Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

कोलाघाट बैठक के बाद देव का बड़ा बयान, ममता का नहीं छोड़ेंगे साथ

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "जब तक जीवित रहेंगे, ममता बनर्जी के साथ रहेंगे और जनता के हित में काम करते रहेंगे

09 Jun 2026

कोलाघाट बैठक के बाद देव का बड़ा बयान, ममता का नहीं छोड़ेंगे साथ

कोलाघाट। पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में आयोजित प्रशासनिक बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद देव (दीपक अधिकारी) ने स्पष्ट किया कि वह किसी “नए तृणमूल” का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं और जीवनभर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ रहेंगे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में देव और सांसद जून मालिया भी मौजूद थीं। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में देव ने कहा कि ममता बनर्जी के प्रति उनका सम्मान और स्नेह हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद के रूप में चुने गए हैं और जनता की उम्मीदों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।
हाल के दिनों में लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों की गतिविधियों को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई थीं। ऐसे में देव की बैठक में मौजूदगी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि देव ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह किसी नए राजनीतिक गुट के साथ नहीं हैं और तृणमूल कांग्रेस तथा ममता बनर्जी के प्रति उनकी निष्ठा पहले की तरह कायम है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "जब तक जीवित रहेंगे, ममता बनर्जी के साथ रहेंगे और जनता के हित में काम करते रहेंगे।"

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलाघाट बैठक के बाद देव का बड़ा बयान
उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "जब तक जीवित रहेंगे, ममता बनर्जी के साथ रहेंगे और जनता के हित में काम करते रहेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News