Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

शपथ के बाद ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, रवीन्द्रनाथ को दी श्रद्धांजलि

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नवगठित मुख्यमंत्री का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम अत्यंत प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है

09 May 2026

शपथ के बाद ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, रवीन्द्रनाथ को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद शनिवार को कोलकाता स्थित जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचकर अपनी पहली आधिकारिक सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। 25वें वैशाख, यानी महान कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर उन्होंने ठाकुरबाड़ी में पहुंचकर विश्वकवि को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री अधिकारी सीधे ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ समय वहां बिताया और कविगुरु के प्रति सम्मान प्रकट किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नवगठित मुख्यमंत्री का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम अत्यंत प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इधर राजभवन सूत्रों के अनुसार, शनिवार को केवल मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी सोमवार को आयोजित किए जाने की संभावना है। उसी दिन पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शपथ के बाद ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नवगठित मुख्यमंत्री का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम अत्यंत प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News