Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद राजग की हुई बैठक, बिहार, बंगाल समेत सभी आगामी चुनाव दृढ़ता के साथ लड़ने का फैसला

इस दौरान राजग नेताओं ने बिहार और पश्चिम बंगाल समेत सभी आगामी चुनाव दृढ़ता के साथ लड़ने का फैसला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि सभी पक्ष एक साथ राजग के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।

20 Feb 2025

दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद राजग की हुई बैठक, बिहार, बंगाल समेत सभी आगामी चुनाव दृढ़ता के साथ लड़ने का फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद ‘इंपीरियल’ होटल में भाजपा-नीत राजग के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान राजग नेताओं ने बिहार और पश्चिम बंगाल समेत सभी आगामी चुनाव दृढ़ता के साथ लड़ने का फैसला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि सभी पक्ष एक साथ राजग के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।

इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और अन्य घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने भी इसमें शिरकत की। इस बैठक में एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी को सभी ने महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में मिली जीत पर बधाई दी। वहीं दूसरी ओर आगामी बिहार और पश्चिम बंगाल सहित अन्य चुनावों में एकजुटता से लड़ने का आश्वासन दिया।

दोपहर भोज के बाद नेताओं ने एक सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। राजग के घटक दल के नेताओं में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार प्रमुख रूप से शामिल हुए। महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। जदयू नेता एवं केन्द्रीय मंत्री लल्लन सिंह भी बैठक में शामिल हुए।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राजग के नेता शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली आए थे। शपथ समारोह के बाद राजग नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र और दिल्ली में भाजपा की जीत के लिए बधाई दी। सभी राजग नेताओं ने सभी आगामी चुनावों जैसे बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए दृढ़ता से लड़ने का फैसला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि सभी पक्ष एक साथ राजग के बैनर के तहत चुनाव लड़ेंगे।

राजग नेताओं ने होटल में जाते और बाहर निकलते हुए दिल्ली में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने वाली रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों को बधाई दी। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह हम सबके लिए एक गर्व और खुशी का विषय है कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद राजग की हुई बैठक, बिहार, बंगाल स
इस दौरान राजग नेताओं ने बिहार और पश्चिम बंगाल समेत सभी आगामी चुनाव दृढ़ता के साथ लड़ने का फैसला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आश्वासन दिया कि सभ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News