Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप मैच के बाद अमेरिकी राजदूत ने आईसीसी और जय शाह को कहा धन्यवाद

रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि टी-20 विश्व कप में क्रिकेट की अविश्वसनीय शाम के लिए आईसीसी और जय शाह को धन्यवाद। मुझे लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, जिसमें आगामी ओलंपिक्स भी शामिल है।

08 Feb 2026

टी-20 विश्व कप मैच के बाद अमेरिकी राजदूत ने आईसीसी और जय शाह को कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। मुंबई में भारत और अमेरिका के बीच टी-20 विश्व कप मैच में शामिल होने के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और उसके चेयरमैन जय शाह को "क्रिकेट की एक अविश्वसनीय शाम" के लिए धन्यवाद दिया।

रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि टी-20 विश्व कप में क्रिकेट की अविश्वसनीय शाम के लिए आईसीसी और जय शाह को धन्यवाद। मुझे लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, जिसमें आगामी ओलंपिक्स भी शामिल है।

मैच के दौरान सर्जियो गोर ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की और अमेरिका में क्रिकेट के तेजी से विकास पर चर्चा की। अमेरिकी राजदूत ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि टी-20 विश्व कप में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और अद्भुत प्रशंसकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट के तेजी से विकास पर चर्चा की

इसके अलावा अमेरिकी राजदूत ने अमेरिका की क्रिकेट टीम और जय शाह के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि हमारी अमेरिकी क्रिकेट टीम पर गर्व है। मुंबई में आज रात एक बेहद रोमांचक मैच हुआ।"

मैच की बात करें, तो शनिवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम और अमेरिका टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव की 84 रनों की नाबाद पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में अमेरिका की टीम-20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई और 29 रनों से मैच हार गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 विश्व कप मैच के बाद अमेरिकी राजदूत ने आईसीसी और जय शाह
रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि टी-20 विश्व कप में क्रिकेट की अविश्वसनीय शाम के लिए आईसीसी और जय शाह को धन्यवाद। मुझे लगता है कि संयु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News