Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे

कोहली ने मैच के बाद कहा, “हमने बल्लेबाजी में काफी पेशेवर रवैया अपनाया। शुरुआत से ही हमारा प्रयास था कि मैच को विपक्ष से दूर ले जाएं। फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद हमने आक्रामक रुख अपनाया और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया। टीम में एक बल्लेबाज से दूसरे बल्लेबाज तक लय बनाए रखना हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है।”

16 Apr 2026

लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कहा- हम पूरे मैच में आगे रहे

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पर मिली 5 विकेट की जीत के बाद टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी और विपक्ष को वापसी का मौका नहीं दिया।

कोहली ने मैच के बाद कहा, “हमने बल्लेबाजी में काफी पेशेवर रवैया अपनाया। शुरुआत से ही हमारा प्रयास था कि मैच को विपक्ष से दूर ले जाएं। फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद हमने आक्रामक रुख अपनाया और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया। टीम में एक बल्लेबाज से दूसरे बल्लेबाज तक लय बनाए रखना हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “दबाव के छोटे-छोटे मौकों पर हमने सही शॉट्स चुने और तुरंत दबाव विपक्ष पर डाल दिया। इसी वजह से हम पूरे मैच में आगे रहे। हालांकि बल्लेबाजी के नजरिए से मैं चाहता था कि हम कम विकेट खोकर मैच खत्म करते, लेकिन अंत में रोमारियो शेफर्ड ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला खत्म किया।”

कोहली ने गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साथ ही उन्होंने क्रुणाल पांड्या को इंडियन प्रीमियर लीग में 100 विकेट पूरे करने पर बधाई दी।

टीम के गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से संतोष जताया। जोश हेजलवुड ने कहा कि पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन टीम ने परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढाल लिया और योजनाओं को सटीक तरीके से लागू किया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और रासिख सलाम की खास तौर पर तारीफ की।

मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने टीम की फील्डिंग को बेहतरीन बताया और कहा कि खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार ऊर्जा दिखाई। फिल सॉल्ट के कैच का जिक्र करते हुए उन्होंने टीम के प्रयासों को सराहा।

बता दें कि लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए जवाब में बेंगलुरु टीम ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट, रासिख सलाम ने 4 विकेट और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए।

यह मैच बेंगलुरु ने5 विकेट से जीता।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लखनऊ में जीत के बाद कोहली ने आरसीबी के प्रदर्शन को सराहा, कह
कोहली ने मैच के बाद कहा, “हमने बल्लेबाजी में काफी पेशेवर रवैया अपनाया। शुरुआत से ही हमारा प्रयास था कि मैच को विपक्ष से दूर ले जाएं। फिल सॉल्ट के आउट होने के बा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News