Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

टॉलीवुड के बाद खेल जगत में भी स्वरूप विश्वास का खेल! 

खिलाडिय़ों के निवाले पर डाका, स्टेट गेम्स के बजट में भारी हेरफेर

06 Jun 2026

टॉलीवुड के बाद खेल जगत में भी स्वरूप विश्वास का खेल! 

कोलकाता। टॉलीवुड में सिंडिकेट राज और जबरन वसूली के आरोपों में सलाखों के पीछे पहुंचे स्वरूप विश्वास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनोरंजन जगत के बाद अब राज्य के खेल गलियारों से भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक नया और बेहद संगीन मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल राज्य खेल (स्टेट गेम्स) के आयोजन के दौरान करोड़ों रुपये के सरकारी बजट की जमकर बंदरबांट की गई और राज्य का नाम रोशन करने वाले एथलीटों को बदहाल और अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर किया गया। 
पूर्व कद्दावर मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास पिछले साल इस आयोजन के चेयरमैन थे। मालदा में हुई इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों को भेड़-बकरियों की तरह एक स्थानीय स्कूल के छोटे कमरों में ठूस दिया गया था। यही नहीं, उच्च प्रोटीनयुक्त डाइट की जगह खिलाडिय़ों को सिर्फ उबला चावल और पतली सब्जी दी गई। दिन में चार बार मिलने वाले भोजन को घटाकर केवल दो बार कर दिया गया, जिससे कई एथलीट बीमार भी पड़ गए। उत्तर 24 परगना जिला खेल संघ के सचिव नवाब भट्टाचार्य ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि खिलाडिय़ों की जर्सी और स्पोर्ट्स किट की खरीद में भारी वित्तीय हेरफेर हुआ है। जब खेल अधिकारियों ने इस बदइंतजामी पर आवाज उठानी चाही, तो स्वरूप और उनके गुर्गों ने करियर बर्बाद करने की धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया। खेल हस्ती जहर दास ने भी इस आयोजन को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि भारी बजट के बावजूद खेल संगठन को उल्टा 7.5 लाख रुपये के अतिरिक्त कर्ज के बोझ तले दबा दिया गया। 
इस महाघोटाले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्य के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने साफ कहा कि खिलाडिय़ों के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
खेल मंत्री ने सभी बैंक खातों और खर्चों का तत्काल फॉरेंसिक ऑडिट कराने का निर्देश जारी कर दिया है। यदि जांच में गबन का एक भी सबूत मिला, तो दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी। फिलहाल ये आरोप प्राथमिक रिपोर्टों पर आधारित हैं और अंतिम सत्यता न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही साफ होगी। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टॉलीवुड के बाद खेल जगत में भी स्वरूप विश्वास का खेल! 
खिलाडिय़ों के निवाले पर डाका, स्टेट गेम्स के बजट में भारी हेरफेर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News