Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

वाराणसी के बाद लखनऊ, अयोध्या और मीरजापुर समेत कई अदालतों काे बम से उड़ाने की धमकी मिली

संबंधित अदालत परिसर की पुलिस टीमों ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। कचहरी परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। एटीएस, एसटीएफ और सुरक्षा जांच एजेंसी सतर्क हाे गई हैं।

13 Feb 2026

वाराणसी के बाद लखनऊ, अयोध्या और मीरजापुर समेत कई अदालतों काे बम से उड़ाने की धमकी मिली

लखनऊ। वाराणसी के बाद लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, मीरजापुर समेत उत्तर प्रदेश में कई जिलों की काेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। संबंधित अदालत परिसर की पुलिस टीमों ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। कचहरी परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। एटीएस, एसटीएफ और सुरक्षा जांच एजेंसी सतर्क हाे गई हैं।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ के सिविल काेर्ट, कचहरी परिसर में बम होने की सूचना एक ​ईमेल के जरिए भेजी गई थी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस टीमें, डॉग स्क्वायड टीमों ने कचहरी परिसर में सभी स्थानों पर गहन छानबीन की। अधिवक्ताओं ने अपने बस्ते और आसपास की जगहों पर जांच की लेकिन कोई भी वस्तु नहीं मिली। इस दौरान कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। घटना के मद्देनजर एहतियातन कहचरी ​परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं।

इसी तरह अयोध्या कचहरी में बम होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी, फोर्स के साथ पहुंच गये। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ गहन छानबीन की लेकिन कोई विस्फोटक सामान नहीं मिला है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेकर कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा मीरजापुर कहचरी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिला जज ने डिस्ट्रिक्ट बार को मामले से अवगत कराया। धमकी के बाद न्यायालय क्षेत्र में पहुंचे भारी पुलिस बल ने गहन तलाशी की लेकिन कोई भी संदिग्ध चीजें नहीं मिली है।

इससे पहले जनपद वाराणसी में कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी जिला जज के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बीती रात करीब 1:30 बजे भेजी गई थी। पूर्वाह्न में जिला जज ने इस संबंध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम को जानकारी दी। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और कैंट थाना प्रभारी के नेतृत्व में पूरे कचहरी परिसर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। चप्पे-चप्पे की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

कचहरी परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि यह मैसेज तमिलनाडु से आया है। लेकिन कहीं से कुछ भी वस्तु न मिलने पर ​यह किसी विक्षिप्त या फिर शरारती तत्वों की हरकत प्रतीत हो रही है। हालांकि धमकी को पूरी गंभीरता से लेकर कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से धमकी देने वालों की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वाराणसी के बाद लखनऊ, अयोध्या और मीरजापुर समेत कई अदालतों काे
संबंधित अदालत परिसर की पुलिस टीमों ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। कचहरी परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News