Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

अवैध निर्माण पर बोलीं अग्निमित्रा - निगरानी की जिम्मेदारी जिन पर थी उन पर भी कार्रवाई होगी

कोलकाता में रविवार सुबह से अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। शहर के तिलजला, कसबा और बेलेघाटा समेत कई इलाकों में कथित अवैध इमारतों को तोड़ा जा रहा है। कसबा के बीबी चटर्जी स्ट्रीट स्थित अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई का निरीक्षण करने पहुंचीं पश्चिम बंगाल की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सख्त चेतावनी दी।

24 May 2026

अवैध निर्माण पर बोलीं अग्निमित्रा - निगरानी की जिम्मेदारी जिन पर थी उन पर भी कार्रवाई होगी

कोलकाता। कोलकाता में रविवार सुबह से अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। शहर के तिलजला, कसबा और बेलेघाटा समेत कई इलाकों में कथित अवैध इमारतों को तोड़ा जा रहा है। कसबा के बीबी चटर्जी स्ट्रीट स्थित अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई का निरीक्षण करने पहुंचीं पश्चिम बंगाल की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सख्त चेतावनी दी।

मंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी अवैध निर्माणों पर नजर रखने की थी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां अवैध निर्माण हुए हैं, वहां जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों ने इमारतें बनाईं, पैसा लगाया, डेवलपर या प्रमोटर के रूप में जुड़े रहे, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

रविवार को जिन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई, उनमें कुछ का संबंध कथित तौर पर सोना पप्पू और कुछ का संबंध राजू नस्कर से बताया जा रहा है। मंत्री ने जानकारी दी कि कुल छह अवैध निर्माणों को लेकर नोटिस जारी किए गए थे।

बीबी चटर्जी स्ट्रीट स्थित 143 नंबर भवन को पूरी तरह अवैध बताते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह निर्माण सोना पाप्पू का है। उन्होंने बताया कि सोना पप्पू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मंत्री ने आरोप लगाया कि सामने किसी और का नाम हो सकता है, लेकिन इसके पीछे कुख्यात अपराधी सोना पाप्पू का हाथ है। इसी तरह कुछ निर्माण राजू नस्कर से जुड़े हैं, जो तृणमूल कांग्रेस के करीबी बताए जाते हैं।

मंत्री ने कहा कि जिन निर्माणों को लेकर सवाल उठे हैं, उन्हें पहले नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। संबंधित पक्षों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद पुलिस और नगर निगम की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछली सरकार के संरक्षण में प्रशासन को चुनौती देकर जिन्होंने अवैध निर्माण किए, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकार कानून के दायरे में रहकर ही कदम उठा रही है और आगे भी उठाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अवैध निर्माण पर बोलीं अग्निमित्रा - निगरानी की जिम्मेदारी जि
कोलकाता में रविवार सुबह से अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। शहर के तिलजला, कसबा और बेलेघाटा समेत कई इलाकों में कथित अवैध इमारतो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News