Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

अग्निमित्रा पाल ने गिनाई पिछले पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और राज्य के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है

16 Apr 2026

 अग्निमित्रा पाल ने गिनाई पिछले पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट की उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने गुरुवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने कामकाज और विकास कार्यों को गिनाते हुए राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी आसनसोल दक्षिण में कई ऐसे विकास कार्य किए, जो सत्ताधारी दल के विधायक नहीं कर सके। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक विकास के बजाय विधायक निधि का दुरुपयोग करते हैं, जबकि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी।
उन्होंने कहा कि जब वह चुनाव प्रचार के लिए जनता के बीच जा रही हैं, तो उन्हें लोगों का समर्थन साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्हें विश्वास है कि 23 अप्रैल को मतदान के दिन आसनसोल दक्षिण की जनता एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने कभी धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया और हमेशा सभी वर्गों के लोगों के लिए काम किया। उन्होंने हट्टन रोड पर टोटो चालकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़ा करने से होने वाली यातायात समस्या का मुद्दा उठाया। इस पर मलय घटक द्वारा आपत्ति जताने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मिलकर टोटो के लिए अलग पार्किंग बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आपसी राजनीतिक विरोध के कारण वह योजना लागू नहीं हो सकी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी के कारण न केवल आसनसोल बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता की समस्याओं की चिंता नहीं है।
भाजपा प्रत्याशी ने दामोदर नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया कि विकास की बात करने के बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है। उन्होंने दावा किया कि देश के 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है और डबल इंजन सरकार के कारण वहां तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और राज्य के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है।
उन्होंने आसनसोल दक्षिण की जनता से भाजपा को एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि अन्य दलों ने केवल वादे किए, जबकि भाजपा अपने वादों को पूरा करने के लिए जानी जाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अग्निमित्रा ने गिनाई पिछले 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और राज्य के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News