Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

अग्निमित्रा पॉल को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा

ग्रामीणों का आरोप था कि अग्निमित्रा पाल सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आती हैं

17 Mar 2026

अग्निमित्रा पॉल को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा

आसनसोल। आसनसोल में भाजपा के उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के अगले ही दिन मंगलवार को अग्निमित्रा पाल ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल बल्लवपुर के विभिन्न इलाकों के साथ हाट-बाजार में चुनाव प्रचार के लिये पहुंचीं। जहां उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इसी दौरान उनकी मुलाकात इलाके के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान उपप्रधान सिदान मंडल से हुई। दोनों नेताओं के बीच पहले नमस्कार के साथ सौजन्य मुलाकात हुई, लेकिन कुछ ही देर में यह बातचीत तीखी बयानबाजी में बदल गई।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी कई बार आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन के ग्रामीण क्षेत्रों में पाड़ाय-पाड़ाय दीदी भाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक अग्निमित्रा पॉल का घेराव भी किया। कई बार स्थानीय लोगों ने विधायक से सवाल पूछा कि पांच वर्षों तक कहां थीं।
ग्रामीणों का आरोप था कि अग्निमित्रा पाल सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आती हैं। इसी मुद्दे को लेकर उप प्रधान ने उनको देखते ही कटाक्ष किया।जिसको लेकर भाजपा उम्मीदवार थोड़ी नाराज हो गई।
मीडिया से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जल जैसे मुद्दों पर भी राजनीति कर लोगों को वंचित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
वहीं, सिदान मंडल ने पलटवार करते हुए भाजपा शासित राज्यों पर सवाल उठाए और पूछा कि क्या वहां हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है या उन्हें बेदखल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपने संगठन की चुनावी तैयारियों को भी मजबूत बताया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अग्निमित्रा पॉल को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा
ग्रामीणों का आरोप था कि अग्निमित्रा पाल सिर्फ चुनाव के समय ही नजर आती हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News