Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते ही सक्रिय हुईं अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास एवं नगर निकाय मामलों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार सुबह अपने विभागीय कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला।

12 May 2026

महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते ही सक्रिय हुईं अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास एवं नगर निकाय मामलों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार सुबह अपने विभागीय कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। विभाग का दायित्व ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली औपचारिक बैठक भी की और विभिन्न योजनाओं तथा प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार में बेहद महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है और वह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उसे वह जनता के हित में काम करके साबित करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि नगर विकास, नगर निकाय प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण जैसे विभाग सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन से जुड़े हुए हैं। राज्य में शहरी विकास को गति देने, नगर सेवाओं को बेहतर बनाने तथा महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राज्य के विभिन्न नगर निकायों की मौजूदा स्थिति, विकास परियोजनाओं की प्रगति, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और शहरी बुनियादी ढांचे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, पोषण, बाल कल्याण और सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

मंत्री ने कहा कि आगे कई बड़ी जिम्मेदारियां और चुनौतियां हैं तथा वह सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जनहित में तेजी से काम करना चाहती हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आशीर्वाद और सहयोग की अपील भी की।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते ही सक्रिय हुईं अग्न
पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास एवं नगर निकाय मामलों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार सुबह अपने व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News