Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

इंडी गठबंधन की प्रस्तावित बैठक पर अग्निमित्रा पाल का तंज, बोलीं— जिस दल का कोई आदर्श नहीं, उसका अस्तित्व नहीं

07 Jun 2026

इंडी गठबंधन की प्रस्तावित बैठक पर अग्निमित्रा पाल का तंज, बोलीं— जिस दल का कोई आदर्श नहीं, उसका अस्तित्व नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आठ जून के प्रस्तावित इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के भीतर ही एकता नहीं है और कई दल बैठक में शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि बैठक तो हो रही है, लेकिन उसमें जाएगा कौन? वाम मोर्चा के सर्वदलीय अध्यक्ष लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा और वामपंथियों के बीच अंडर-द-टेबल समझौता है। अगर ऐसा है तो फिर इंडी गठबंधन वाम दलों को बैठक में आमंत्रित ही क्यों कर रहा है?"

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच भी मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। उनके अनुसार, डीएमके ने भी अपने विरोधियों को आमंत्रित किए जाने पर बैठक में शामिल होने को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के भी बैठक में शामिल नहीं होने की चर्चा है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का उल्लेख करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस उनकी रही नहीं। उनकी पार्टी की भूमिका भी स्पष्ट नहीं है।

मंत्री ने कहा कि जिस राजनीतिक दल या गठबंधन का कोई आदर्श, नीति और दर्शन नहीं होता, उसका अस्तित्व लंबे समय तक नहीं रह सकता। देश के 140 करोड़ लोगों ने इंडी गठबंधन को पहले ही नकार दिया है। इसलिए यह बैठक पूरी तरह असफल साबित होगी।"

अग्निमित्रा पाल ने दावा किया कि विपक्षी दल केवल राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए एक मंच पर आने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जनता उनके इरादों और कार्यशैली को भली-भांति समझ चुकी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंडी गठबंधन की प्रस्तावित बैठक पर अग्निमित्रा पाल का तंज, बो
पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आठ जून के प्रस्तावित इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के भीतर ही ए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News