Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 से पहले केकेआर ने लॉन्च की नई जर्सी, ‘लाइंस ऑफ लेगेसी’ थीम में दिखेगी टीम

नई जर्सी के डिजाइन में टीम के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को रेखाओं के रूप में दिखाया गया है। इन रेखाओं में कई ऐतिहासिक पलों की झलक मिलती है। इनमें ब्रेंडन मैकुलम द्वारा 2008 में खेली गई 158 रन की ऐतिहासिक पारी और रिंकू सिंह द्वारा एक मैच के अंतिम ओवर में लगाए गए लगातार पांच छक्के जैसे यादगार क्षण शामिल हैं।

14 Mar 2026

आईपीएल 2026 से पहले केकेआर ने लॉन्च की नई जर्सी, ‘लाइंस ऑफ लेगेसी’ थीम में दिखेगी टीम

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न से पहले अपनी नई टीम जर्सी लॉन्च कर दी है। तीन बार की चैंपियन केकेआर ने इस बार जर्सी को “लाइंस ऑफ लेगेसी” थीम के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें टीम के इतिहास के कई यादगार पलों को खास अंदाज में दर्शाया गया है। जर्सी का डिजाइन टीम के पारंपरिक बैंगनी और सुनहरे रंग में रखा गया है, जो केकेआर की पहचान का अहम हिस्सा रहा है।

नई जर्सी के डिजाइन में टीम के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को रेखाओं के रूप में दिखाया गया है। इन रेखाओं में कई ऐतिहासिक पलों की झलक मिलती है। इनमें ब्रेंडन मैकुलम द्वारा 2008 में खेली गई 158 रन की ऐतिहासिक पारी और रिंकू सिंह द्वारा एक मैच के अंतिम ओवर में लगाए गए लगातार पांच छक्के जैसे यादगार क्षण शामिल हैं। इन सभी पलों को रेखाओं के रूप में जोड़कर एक अमूर्त कला शैली में “केकेआर” अक्षरों का निर्माण किया गया है। इस अनोखे डिजाइन के जरिए प्रशंसक अब अपनी पसंदीदा टीम के गौरवशाली इतिहास को जर्सी के रूप में पहन सकेंगे।

जर्सी लॉन्च के मौके पर नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा कि “लाइंस ऑफ लेगेसी” केकेआर की शानदार यात्रा और विरासत को दर्शाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जर्सी में बनी हर रेखा टीम के किसी खास और गौरवपूर्ण पल का प्रतीक है, जिसने मिलकर केकेआर की पहचान बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में टीम अपनी इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए नए यादगार क्षण जोड़ेगी।

नई जर्सी को पेश करने के लिए सोशल मीडिया पर एक विशेष रचनात्मक अभियान भी चलाया गया। इस अभियान का समापन एक वीडियो फिल्म के साथ किया गया, जिसमें अभिनेता रजत बेदी और कॉमेडियन अनिर्बान दासगुप्ता समेत कोलकाता के कई लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स नजर आए।

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य विपणन अधिकारी बिंदा डे ने बताया कि “क्या लाइन है?” अभियान के जरिए टीम की विरासत और उसके यादगार पलों को रोचक और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, ताकि प्रशंसक भी इस कहानी का हिस्सा बन सकें।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 से पहले केकेआर ने लॉन्च की नई जर्सी, ‘लाइंस ऑफ ल
नई जर्सी के डिजाइन में टीम के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को रेखाओं के रूप में दिखाया गया है। इन रेखाओं में कई ऐतिहासिक पलों की झलक मिलती है। इनमें ब्रेंडन मैकु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News