Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री याेगी आज लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं और अधिकारियाें ने उनका स्वागत किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह भी गौतमबुद्ध नगर पहुंचे हैं।

22 Mar 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेगी ने लिया तैयारियाें का जायजा, 28 को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

नोएडा। जेवर में नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचे। जेवर एयरपोर्ट पर करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक कर उद्घाटन समारोह की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और जरूरी निेर्देश दिए। इस नवनिर्मित इंटरनेशनल एयरपोर्ट काे लोकार्पण 28 मार्च काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी करेंगे।

मुख्यमंत्री याेगी आज लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं और अधिकारियाें ने उनका स्वागत किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह भी गौतमबुद्ध नगर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने एयरपोर्ट में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट और जनसभा स्थल का निरीक्षण करके यहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इसके बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभागार में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री याेगी ने बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने समारोह की योजना, सुरक्षा प्लान और जनसभा में लोगों के आने वालों की संख्या और उनके बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की जानकारी रखी। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर होने वाली सुरक्षा प्लानिंग की समीक्षा भी की गई। मुख्यमंत्री याेगी ने जनसभा में पार्किंग व्यवस्था का व्यवस्थित मैप तैयार करने के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, प्रभारी मंत्री कुंवर वृजेश सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीएम गौतमबुद्धनगर मेघा रूपम, सीईओ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेन्द्र भाटिया, डीसीपी पूनम मिश्रा, एडीएम वित्त अतुल कुमार, एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, सीओओ किरन जैन, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

मुख्यमंत्री के दाैरे काे लेकर कमिश्नरेट पुलिस, यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई थी। इस दाैरान सुरक्षा के लिहाज

से भी कड़ी व्यवस्था की गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री याेग
मुख्यमंत्री याेगी आज लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News